नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा नेत्री सह समाजसेवी शेफाली गुप्ता ने महिलाओं के अधिकार, शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर दिया जोर
शेफाली गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए तथा शिक्षा को जीवन का सबसे बड़ा हथियार बनाना चाहिए।
हजारीबाग, झारखंड:-
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा नेत्री सह समाजसेवी शेफाली गुप्ता ने महिलाओं के अधिकार, शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं सशक्तिकरण को लेकर विशेष संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता से समाज एवं देश को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही हैं।
शेफाली गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए तथा शिक्षा को जीवन का सबसे बड़ा हथियार बनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जब महिलाएं शिक्षित और आत्मनिर्भर बनेंगी, तभी समाज और राष्ट्र का वास्तविक विकास संभव होगा। उन्होंने आगे कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ लेकर महिलाएं अपने जीवन को बेहतर बना सकती हैं। उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और समाज में अपनी मजबूत पहचान बनाएं। समाज में महिलाओं को समान अधिकार और सम्मान दिलाना हम सभी की जिम्मेदारी है, और इसके लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।
Education Jharkhand Swantantra prabhat Jharkhand news International Women’s Day Hazaribagh BJP leader and social worker Shefali Gupta women’s rights self-reliance empowerment message on women’s development role of women in society and nation awareness of rights education as a key tool government schemes for women’s upliftment encouragement for women to be confident and independent promoting equality and respect for women societal responsibility

Comments