नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
मऊआइमा पुलिस की तत्परता से साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति को 25 हजार रुपये मिले वापस।
थाना मऊआइमा साइबर पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई की।
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो।
मऊआइमा।
साइबर अपराध के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना मऊआइमा पुलिस टीम ने एक सराहनीय कार्य किया है। साइबर फ्रॉड का शिकार हुए एक व्यक्ति के खाते से कटे 25,000 रुपये को पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वापस करवा दिया।
थाना मऊआइमा साइबर पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरोग महमूद अंसारी पुत्र मंजूर अहमद अंसारी निवासी मोहल्ला आजमपुर थाना मऊआइमा, कमिश्नरेट प्रयागराज के खाते से साइबर ठगों द्वारा 25,000 रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई थी। इस संबंध में पीड़ित द्वारा राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।
शिकायत प्राप्त होते ही थाना मऊआइमा की साइबर पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही करते हुए पीड़ित के खाते से कटी पूरी धनराशि 25,000 रुपये वापस करा दी। पैसा वापस मिलने पर आवेदक फरोग महमूद अंसारी ने थाना मऊआइमा पुलिस तथा प्रयागराज पुलिस का आभार व्यक्त किया।
uttar pradesh police prayagraj news Cyber Crime उत्तर प्रदेश पुलिस cyber fraud online fraud Police Action प्रयागराज समाचार पुलिस कार्रवाई नागरिक सुरक्षा Public Safety साइबर फ्रॉड मऊआइमा पुलिस Mauima Police साइबर अपराध ठगी का शिकार Fraud Victim 25 हजार रुपये वापस Rs 25 000 Recovered साइबर ठग Cyber Fraudsters राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल NCRP बैंक खाते से धोखाधड़ी Bank Account Fraud थाना मऊआइमा Mauima Police Station पीड़ित की राहत Victim Relief तकनीकी साक्ष्य Technical Evidence ऑनलाइन धोखाधड़ी डिजिटल सुरक्षा Digital Security अपराध रोकथाम Crime Prevention त्वरित कार्रवाई Prompt Action

Comments