प्रयागराज में फर्जी शिक्षा बोर्ड का भंडाफोड़, मुख्य संचालक गिरफ्तार।

पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा अन्य लोगों के सहयोग से उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय परिषद के नाम से अवैध संस्था चलाई जा रही थी

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज ।

। साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट प्रयागराज की टीम ने उत्तर प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय परिषद के नाम से अवैध संस्था संचालित कर फर्जी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रमाणपत्र व अंकपत्र जारी करने वाले मुख्य संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी वेबसाइट के माध्यम से लोगों को झांसा देकर धोखाधड़ी कर रहा था। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था तथा पुलिस उपायुक्त गंगानगर/नोडल साइबर क्राइम के निर्देशन में और अपर पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

साइबर क्राइम थाना में दर्ज मुकदमा संख्या 38/2024 धारा 318(4), 319(2), 338, 336(3), 340(2), 111(2)(b) भारतीय न्याय संहिता तथा 66, 66(D), 74 आईटी एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त राजमन गोंड पुत्र कैलाश नाथ गोंड निवासी ग्राम रवनिया थाना बरदह जनपद आजमगढ़ (हाल पता: क्रिस्टल अपार्टमेंट, A विंग फ्लैट नं-104, थाना चिनहट, लखनऊ) को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की उम्र करीब 37 वर्ष बताई गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा अन्य लोगों के सहयोग से उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय परिषद के नाम से अवैध संस्था चलाई जा रही थी। यह लोग www.upsosb.ac.in⁠� और www.upsosb.org.in⁠� सहित अन्य वेबसाइटों के माध्यम से फर्जी अंकपत्र और हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट के प्रमाणपत्र जारी कर रहे थे। इन वेबसाइटों पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री की तस्वीरों का भी अवैध रूप से उपयोग किया गया था ताकि लोगों को संस्था असली लगे।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह व्यक्तिगत लाभ के लिए इस फर्जी संस्था का संचालन कर रहा था और वेबसाइट के जरिए लोगों को फर्जी प्रमाणपत्र उपलब्ध कराकर उनसे धन उगाही करता था। इस प्रकार वह कई लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुका है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक एप्पल आईफोन, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड और 1500 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है। 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में

निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक दीपक कुमार भाटी, कांस्टेबल अतुल कुमार त्रिवेदी, कांस्टेबल रूप सिंह, कांस्टेबल विवेक सिंह यादव तथा सर्विलांस सेल के कांस्टेबल प्रवीण कुमार मिश्रा शामिल रहे।।


prayagraj police prayagraj news Cyber Crime uttar pradesh news prayagraj commissionerate fraud case wanted criminal arrested उत्तर प्रदेश समाचार Police Action प्रयागराज समाचार Legal action पुलिस कार्रवाई नागरिक सुरक्षा साइबर सुरक्षा प्रयागराज पुलिस फर्जी शिक्षा बोर्ड Fake Education Board साइबर क्राइम फर्जी प्रमाणपत्र Fake Certificates हाईस्कूल और इंटरमीडिएट फर्जीवाड़ा High School Intermediate Fraud उत्तर प्रदेश मुक्त विद्यालय परिषद UP Free School Council फर्जी वेबसाइट Fake Website धोखाधड़ी मामला मुख्य संचालक गिरफ्तार Chief Operator Arrested राजमन गोंड Rajman Gond साइबर क्राइम थाना प्रयागराज Cyber Crime Police Prayagraj आईटी एक्ट उल्लंघन IT Act Violation अवैध संस्था Illegal Organization शिक्षा धोखाधड़ी Education Scam कमिश्नरेट प्रयागराज वांछित अभियुक्त गिरफ्तार www.upsosb.ac.in www.upsosb.org.in मोबाइल और सिम बरामद Mobile SIM Seized डिजिटल साक्ष्य Digital Evidence शिक्षा विभाग घोटाला Education Department Scam कानूनी कार्रवाई Cyber Security Public Safety

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें