नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
शेरगढ़ ब्लॉक के शिक्षक संघ पंकज गंगवार बने अध्यक्ष
नफीस मोहम्मद खां मंत्री मनोनीत हुए
बरेली/रिठौरा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद बरेली की इकाई का विस्तार करते हुए जिला इकाई द्वारा जिला अध्यक्ष जितेंद्र गंगवार की अध्यक्षता में शनिवार को शेरगढ़ की ब्लॉक इकाई का गठन किया गया। बैठक में जिले के समस्त पदाधिकारी एवं शेरगढ ब्लॉक के प्रभारी देवेंद्र गंगवार एवं सहप्रभारी गिरजेश कुमार ने ब्लॉक की इकाई का गठन किया। जिला अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शिक्षक हित में अधिकारियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं हल कराने को कहा गया।
उन्होंने ने कहा शेरगढ़ जिले से अधिक दूरी ब्लॉक वाला ब्लॉक है,इसलिए उनका किसी भी स्थिति में शोषण नहीं होना चाहिए। ब्लॉक कार्यकारणी में ब्लॉक अध्यक्ष पंकज गंगवार,ब्लॉक मंत्री नफीस मोहम्मद खां, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र गंगवार,कोषाध्यक्ष पंकज कुमार,संयुक्त मंत्री चंदन कुमार ग्रेसवाल,संगठन मंत्री हिमांशु गंगवार,उपाध्यक्ष विजय सिंह संगठन मंत्री पिंकू सिंह,सोशल मीडिया प्रभारी नितिन कुमार,उपाध्यक्ष अनुज सिंह,उपाध्यक्ष विजय सिंह,प्रचार मंत्री संजय सिंह राणा आदि लोग रहे।
जिला मंत्री गिरजेश कुमार ने सभी शनवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करावाई गई। संगठन की रीति -नीति के बारे में बताया गया। मीटिंग में महिला उपाध्यक्ष रितु मिश्रा, संगठन मंत्री अतुल सिंह,महिलासंगठन मंत्री मोनिका गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चौधरी ,मंत्री अजय कुमार,अंकित गुप्ता,अनुभव शर्मा,पुष्कर उपाध्याय,अमित गंगवार आदि सहित तमाम पदाधिकारी शिक्षक गण मौजूद रहे।

Comments