सोनभद्र -बिल्ली-मारकुंडी मार्ग पर काल बना टीपर, ड्यूटी से घर लौट रहे दो युवक गंभीर रूप से घायल

जिला अस्पताल रेफर, सड़कों पर दौड़ रहे बेलगाम वाहन से लोगों को हो रही परेशानी

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जनपद के ओबरा थाना क्षेत्र में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। मंगलवार को बिल्ली-मारकुंडी मार्ग पर कुसहवा टोला के पास एक अनियंत्रित टीपर ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ओबरा पावर हाउस में अपनी ड्यूटी समाप्त कर दो युवक बाइक से अपने घर की ओर लौट रहे थे। जैसे ही वे कुसहवा टोला के पास पहुंचे, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार टीपर ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी।

घायल युवकों की पहचान गुंजन सिंह (25) पुत्र रविंद्र प्रताप सिंह और सचिन (17) पुत्र इंद्रेश कुमार, निवासी हाइडल कॉलोनी, चोपन के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने सक्रियता दिखाते हुए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) चोपन पहुँचाया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने घायलों की नाजुक स्थिति और शरीर पर आई गंभीर चोटों को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल (लोढ़ी) रेफर कर दिया।

गोरखपुर : चलते टैंकर का टायर फटा, चिंगारी से लगी भीषण आग; दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा Read More गोरखपुर : चलते टैंकर का टायर फटा, चिंगारी से लगी भीषण आग; दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

फिलहाल दोनों का उपचार जारी है और स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। ओबरा पुलिस ने मौके पर पहुँचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के आधार पर फरार टीपर चालक की तलाश कर रही है। इस दुर्घटना के बाद स्थानीय निवासियों में भारी रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की गति सीमा पर प्रशासन का कोई नियंत्रण नहीं है, जिसके कारण आए दिन मासूम लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।

सिद्धार्थनगर में युवक का शव  पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे  लटका हुआ मिला Read More सिद्धार्थनगर में युवक का शव  पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे  लटका हुआ मिला

ओबरा थाना पुलिस का दावा है कि फरार चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, इस घटना ने एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्रों में सड़कों की सुरक्षा और भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सिद्धार्थनगर में कंपोजिट मदिरा के दुकान के  मुनीम की  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत Read More सिद्धार्थनगर में कंपोजिट मदिरा के दुकान के  मुनीम की  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार