नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
श्रीभूमि जिले के दुल्लभछड़ा मॉडल अस्पताल में (Rabies और Tetanus) की वैक्सीन कई महीनों से उपलब्ध नहीं है। यह शिकायत प्रभावित आम जनता द्वारा की गई है
मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का ध्यान आकर्षित।
श्रीभूमि संवाददाता स्वतंत्र प्रभात :
श्रीभूमि जिले के रामकृष्णनगर विधानसभा क्षेत्र के दुल्लभछड़ा मॉडल अस्पताल में लंबे समय से (Rabies और Tetanus) की वैक्सीन न होने की शिकायत प्रभावित आम जनता ने की है। लंबे समय से अस्पताल में उक्त वैक्सीन न होने के कारण रोजमर्रा की आम जनता को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि इसे बाजार से खरीदना उनकी क्षमता से बाहर है।
इस संबंध में जागरूक नागरिकों ने जिला के संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक अधिकारियों की जिम्मेदारी निभाने में ढिलाई के बारे में भी उठाया है। इस विषय में प्रभावित लोगों ने मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री का ध्यान आकर्षित किया है। ताकि उन्हें जल्द से जल्द स्वस्थ सुविधा मिल सके और मुफ्त इलाज में किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो।

Comments