चार बम के साथ आरोपी धराया, भेजा गया जेल

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज, प्रतापगढ़। विभिन्न आपराधिक मामलों में शामिल आरोपी को पुलिस ने चार बम के साथ धर दबोचा। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को बुधवार को जेल भेज दिया गया। उदयपुर थाना के उप निरीक्षक सत्यम तिवारी बुधवार को सुबह पुलिस बल के साथ गश्त पर निकले थे।
 
इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर गोवध अधिनियम, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर, गुण्डा एक्ट, विस्फोटक अधिनियम आदि के आरोपी मो0 शहीद पुत्र स्व0 अजीम निवासी कुम्भापुर को चार देशी बम के साथ गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किये गये बदमाश के खिलाफ थाने में सात मुकदमें दर्ज हैं। विस्फोटक पदार्थ अधिनियम का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें