Haryana: हरियाणा सरकार ने इन कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, CCHFE कैशलेस हेल्थ स्कीम में किया शामिल

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा सरकार ने राज्य के दो महत्वपूर्ण विभागों बागवानी और मत्स्य पालन के कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें व्यापक कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा (CCHFE) स्कीम में शामिल कर लिया हैइससे अब दोनों विभागों के रेगुलर कर्मचारी, पेंशनर और उनके आश्रित भी बिना किसी खर्च के पैनल अस्पतालों में कैशलेस उपचार प्राप्त कर सकेंगे। यह योजना 1 नवंबर 2023 को सफलतापूर्वक शुरू की गई थी और तब से इसे चरणबद्ध तरीके से विविध विभागों पर लागू किया जा रहा है।

सभी जिलों के सिविल सर्जनों को जारी नोटिफिकेशन में सरकार ने कहा है कि डीजीएचएस पैनल में शामिल 447 अस्पतालों को पहले ही HEM 2.0 पोर्टल पर अपडेट कर दिया गया है। अब निर्देश दिए गए हैं कि डीजी कार्यालय के पैनल में आए बाकी अस्पताल भी अपना आवेदन HEM पोर्टल पर भेजें। आवेदन करते समय उन्हें पैनल प्रकार टैब में ‘‘CCHFE योजना विकल्प’’ चुनना होगा, तभी वे इस स्कीम का हिस्सा बन सकेंगे।

नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी अस्पताल को CCHFE योजना के तहत शामिल करने का एकमात्र आधार यह होगा कि वह डीजी कार्यालय के पैनल में हो। इस प्रक्रिया में स्टेट हेल्थ एजेंसी (SHA) का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा और वह किसी भी अस्पताल को अलग से कैशलेस योजना में शामिल नहीं करेगी।

हाथी पांव से बचाव हेतु स्वास्थ्य कर्मियों ने ब्लॉक परिसर में कैंप कर खिलाई दवा Read More हाथी पांव से बचाव हेतु स्वास्थ्य कर्मियों ने ब्लॉक परिसर में कैंप कर खिलाई दवा

सरकार ने सभी सिविल सर्जनों को यह भी निर्देश दिया है कि उनके पैनल में शामिल अस्पताल समय पर HEM पोर्टल पर आवेदन करें, ताकि सभी पात्र लाभार्थियोंकर्मचारियों, पेंशनभोगियों और आश्रितोंको इस योजना का पूरा लाभ मिल सके। साथ ही, सिविल सर्जनों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि सभी पात्र व्यक्ति इस कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा के अंतर्गत उपचार प्राप्त करें और कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे।

Haryana: हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, जल्द जारी होंगे लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन  Read More Haryana: हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, जल्द जारी होंगे लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन

Haryana: हरियाणा के हिसार में इनकम टैक्स विभाग की रेड, जानें पूरा मामला Read More Haryana: हरियाणा के हिसार में इनकम टैक्स विभाग की रेड, जानें पूरा मामला

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें