नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
टीबी एवं स्वास रोग वार्ड में मरीज से मिलने गए परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप
बस्ती। बस्ती जिले केओपेके कैली चिकित्सालय महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज चिकित्सा महाविद्यालय बस्ती परिसर में स्थित टीबी एवं स्वास रोग वार्ड में भर्ती मरीजों के परिजनों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाया है । टीबी एवं स्वास रोग वार्ड में भर्ती मरीज व परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन को लेकर कहा कि टीबी के भर्ती मरीजों को मास्क नही दिया जा रहा है और न ही टीबी के भर्ती रोगियों के परिजनों को मास्क दिया जा रहा है जबकि अस्पताल में भारी संख्या में मास्क उपलब्ध है ।
टीबी के भर्ती मरीजों को अस्पताल द्वारा मास्क न दिये जाने से टीबी रोग फैलने की अंशका है और टीबी रोग से पीड़ित मरीजों व परिजनों के जिंदगीके साथ खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है । टीबी एवं स्वास रोग वार्ड में भर्ती मरीज के परिजनों ने बताया कि जब कोई परिवार का सदस्य टीबी मरीजों से मिलने वार्ड में जाता है तो परिवार के सदस्यों को रोगियों मिलने नहीं दिया जाता है और कहा जाता है कि बिना मास्क लगाए टीबी के मरीजों से नहीं मिल सकते हैं एवं मास्क के अभाव में पीड़ित परिजन अपने मरीज से नहीं मिल पा रहे हैं।

Comments