Gold Silver Price: सोना-चांदी के दाम फिर बढ़े, जान लें आज के ताजा भाव

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Gold Silver Price: शादी का मौसम शुरू होते ही सोने और चांदी की कीमतों में फिर उछाल देखने को मिल रहा है। अगर आप भी इन दिनों ज्वेलरी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए खास है। 12 नवंबर 2025 को घरेलू बाजार में गोल्ड और सिल्वर दोनों के भाव में हल्की तेजी दर्ज की गई है।

सोने के भाव में हल्की बढ़ोतरी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 12 नवंबर को दिसंबर एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,24,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला। यह पिछले कारोबारी दिन 1,23,913 रुपये पर बंद हुआ था। यानी सोने के भाव में लगभग 400 रुपये का उछाल देखने को मिला।

चांदी भी हुई महंगी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी हल्की तेजी दर्ज की गई। सुबह के कारोबार में एमसीएक्स पर चांदी 1,55,466 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी। कारोबारी दिन की शुरुआत 1,54,926 रुपये पर हुई थी, यानी लगभग 700 रुपये की बढ़त हुई। वहीं सुबह करीब 11 बजे चांदी1,55,223 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई।

देश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव (12 नवंबर 2025)

शहर 24 कैरेट (रुपये/10 ग्राम) 22 कैरेट (रुपये/10 ग्राम)
दिल्ली 1,25,660 रुपये 1,15,200 रुपये
मुंबई 1,25,510 रुपये 1,15,050 रुपये
चेन्नई 1,26,560 रुपये 1,16,000 रुपये
कोलकाता 1,25,510 रुपये 1,15,050 रुपये
अहमदाबाद 1,25,560 रुपये 1,15,100 रुपये
लखनऊ 1,25,660 रुपये 1,15,200 रुपये
पटना 1,25,560 रुपये 1,15,100 रुपये
हैदराबाद 1,25,510 रुपये 1,15,050 रुपये

क्या अभी सोना खरीदना सही रहेगा?

अगर आप लंबे समय के निवेश या शादी-विवाह की जरूरत के लिए सोना खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है, लेकिन ध्यान रखें कि आगे भी कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि थोड़ी गिरावट पर खरीदारी करना समझदारी भरा कदम होगा।

“किशोर संबंधों में अक्सर लड़कों को भुगतने पड़ते हैं परिणाम”। Read More “किशोर संबंधों में अक्सर लड़कों को भुगतने पड़ते हैं परिणाम”।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments