Kal Ka Mausam: देश के इन राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Kal Ka Mausam: देश में अब ठंड ने दस्तक दे दी है। बारिश के मौसम के समाप्त होते ही तापमान में गिरावट शुरू हो गई है, जिससे लोगों को ठिठुरन महसूस होने लगी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पांच राज्यों के लिए भीषण शीत लहर का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई इलाकों में 12 नवंबर को भीषण शीत लहर चलने की संभावना है। इसके अलावा हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी तापमान में भारी गिरावट देखी जा सकती है। पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 12 से 14 नवंबर के बीच शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। इन क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं का असर तेज रहेगा।

वहीं दक्षिण भारत के राज्यों  तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और ओडिशा में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने समुद्र किनारे रहने वाले मछुआरों को सतर्क रहने और अगले कुछ दिनों तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है। इस बारिश से इन राज्यों में तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

दिल्ली में 12 नवंबर से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। राजधानी में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि हवाएं 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। इस दौरान लोगों को गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। प्रदूषण के कारण मास्क लगाना भी जरूरी रहेगा क्योंकि हवा की गुणवत्ता अभी भी खराब स्तर पर बनी हुई है।

सादा वाउचर अपलोड करके निकाला गया है। ग्राम पंचायत का भुगतान।  Read More सादा वाउचर अपलोड करके निकाला गया है। ग्राम पंचायत का भुगतान। 

उत्तर प्रदेश में भी सर्दी का असर बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 12 नवंबर से सुबह और शाम के समय 17 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। ग्रामीण इलाकों में सुबह के समय ठंड का असर अधिक महसूस होगा।

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत ईपीएफओ द्वारा इफको फूलपुर में आयोजित हुआ समानांतर कार्यक्रम। Read More प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत ईपीएफओ द्वारा इफको फूलपुर में आयोजित हुआ समानांतर कार्यक्रम।

उत्तराखंड में भी 12 नवंबर को बर्फीली हवाओं के चलने की संभावना जताई गई है। नैनीताल, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जैसे इलाकों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। पहाड़ी इलाकों में ठंड के बढ़ने के साथ ही लोगों ने गर्म कपड़ों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।

जूनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप में गीतांक आयुष ने जीता स्वर्ण पदक Read More जूनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप में गीतांक आयुष ने जीता स्वर्ण पदक

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार