नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Kal Ka Rashifal: कल मंगलवार को इन राशियों की किस्मत चमकेगी, इनको रहना होगा सतर्क
Kal Ka Rashifal 11 November 2025: 9 नवंबर का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों और अवसरों से भरा रहेगा। कुछ लोगों को करियर और व्यापार में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं, तो वहीं कुछ राशियों को सावधानी बरतनी पड़ेगी, खासकर स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में। आइए जानें, आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला दिन —
मेष राशि: कल लेन-देन में स्पष्टता बनाए रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और आर्थिक कठिनाइयों से राहत मिलेगी। कोई प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार और व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ होगा और बिगड़े कार्य भी बनेंगे।
वृष राशि: कल का समय अवसरों का है, इसलिए सुविधा का लाभ तुरंत उठाएँ। मित्रों से सावधानी बरतें। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी और संतोष रखकर ही सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थिति सामान्य होगी। शैक्षणिक क्षेत्र में उदासीनता रहेगी। शुभ कार्यों में खर्चा होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है।
Read More Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार का दिन इन राशि वालों के लिए रहेगा अच्छा, जानें 3 मार्च का राशिफल मिथुन राशि: पारिवारिक प्रेमभाव बढ़ेगा। मित्रों की उपेक्षा करना ठीक नहीं रहेगा। नौकरी में कुछ उलझनें रह सकती हैं, लेकिन सहयोग से काम बनेगा। यश में वृद्धि और शिक्षा में परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में लाभ होगा और मेहमानों का आगमन होगा।
कर्क राशि: कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूति प्राप्त होगी। कारोबारी यात्रा सफल रहेगी। बुद्धि, बल और पराक्रम से कार्य सिद्ध होंगे। व्यापार में वृद्धि और लाभ होगा। आर्थिक हित के काम को साधने में मदद मिलेगी।
सिंह राशि: संतान पक्ष की समस्याएँ समाप्त होंगी। स्वभाव की सौम्यता मददगार रहेगी। धार्मिक आस्थाएँ फलीभूत होंगी। लाभ होगा और पुराने मित्रों से मिलन होगा। जीवन साथी के साथ संबंधों में मिठास बढ़ेगी। सभी परामर्श और परिस्थितियों में सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि: समय नकारात्मक परिणाम दे सकता है। प्रपंच में न पड़कर अपने कार्य पर ध्यान दें। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा टालें। कारोबारी काम में बाधाएँ रहेंगी, पर धन लाभ की संभावना बनी रहेगी।
तुला राशि: जो काम चल रहा है उसे संभालें। मायूस न हों, समय चक्र है। कारोबारी काम में बाधाएँ मानसिक अशांति का कारण बन सकती हैं। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट और अपव्यय हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने में रुकावट महसूस होगी। पारिवारिक परेशानी बढ़ सकती है। धन लेन-देन में सतर्क रहें।
वृश्चिक राशि: परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम और प्रीति बढ़ेगी। जीवन साथी से संबंधों में मिठास रहेगी। राजकीय सम्मान प्राप्त होने की संभावना है। शांतिपूर्वक कार्य करें और वाहन चलाते समय सावधानी रखें। अपने कार्य स्वयं करें।
धनु राशि: घर और व्यवसाय को अलग रखें। नए लोगों से मेल-मिलाप भविष्य में लाभकारी होगा। स्वयं पर विश्वास रखें। व्यापारिक संबंधों में प्रगति के योग हैं। कार्यस्थल पर नियमपूर्वक व्यवहार लाभकारी रहेगा। प्रिय वस्तु या नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त हो सकते हैं।
मकर राशि: भावुकतावश निर्णय न लें। मन में चंचलता बढ़ सकती है। कर्ज देने से बचें और धन लेन-देन में सतर्क रहें। बातचीत में संयम बरतें। मानसिक व्यथा और संतान के कारण परेशानी हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य में गिरावट चिंता का कारण बन सकती है। कला क्षेत्र के जातकों को मेहनत के बाद सफलता मिलेगी।
कुम्भ राशि: सरकारी पक्ष से पूर्ण सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। पुराना विवाद समाप्त होगा। आर्थिक मजबूती हेतु मन केंद्रित रहेगा। मिल रहे अवसरों का लाभ उठाएँ। आर्थिक योजनाएँ सफल होंगी। स्त्री, संतान और मित्रों के साथ मनोविनोद बढ़ेगा। बकाया धन प्राप्त होने के योग हैं।
मीन राशि: आय के नए स्त्रोत बनेंगे। पद-प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए कुछ सामाजिक कार्य संपन्न होंगे। पसंदीदा भोज्य पदार्थों की प्राप्ति होगी। लंबे प्रवास और चुनौतीपूर्ण कार्यों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसायिक क्षेत्र में मेहनत और लगन की परीक्षा होगी। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments