Haryana: हरियाणा में 13 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार, जाने सरकार का नया प्लान ?

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के CM सैनी के नेतृत्व में जापान के दौरे पर गए प्रतिनिधिमंडल ने पहले दिन जापान की बड़ी कंपनियों के साथ 6 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। 

जानकारी के मुताबिक, इन MOU के माध्यम से कंपनियों द्वारा हरियाणा में लगभग 1185 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा और लगभग 13000 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा में जापानी निवेश को बढ़ाने के लिए CM ने एआईएसआईएन, एयर वाटर, टीएएसआई, नम्‍बू, डेंसो, सोजित्ज़, निसिन, कावाकिन और टोप्पन सहित प्रमुख जापानी कंपनियों के साथ बैठकें कीं। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, CM ने कहा कि हरियाणा में उपकरण, औद्योगिक पुर्ज़े, मेटल वर्किंग उद्योगों के साथ-साथ ऑटो, ऑटो पार्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्षेत्र में बड़ी संभावनाएं हैं। इन क्षेत्रों में जापान और हरियाणा के बीच परस्पर सहयोग से व्यापारिक गतिविधियों के काफी फायदा मिलेगा। Haryana News

बुलेट ट्रेन में सफर

मिली जानकारी के अनुसार, CM समेत प्रतिनिधिमंडल ने टोक्यो से ओसाका तक बुलेट ट्रेन में सफर भी किया। CM ने कहा कि रास्ते में माउंट फ़ूजी का मनमोहक दृश्य देखना एक यादगार अनुभव रहा, जो जापान की परंपरा और आधुनिक नवाचार के बीच सामंजस्य का एक सच्चा प्रतीक है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, इस यात्रा का हर कदम हरियाणा की सतत, वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी प्रगति की दिशा में आगे बढ़ने की दिशा में मूल्यवान दृष्टिकोण प्रदान करता है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें