पुराने पुल की मरम्मत दिखाकर नए निर्माण का भुगतान, मामला सोशल मीडिया पर वायरल

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कुशीनगर। जनपद के विकास खंड विशुनपुरा क्षेत्र में एक पुलिया को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस पुलिया का हाल ही में लोकार्पण किया गया, वह वास्तव में पुरानी पुलिया की केवल मरम्मत है, जबकि सरकारी अभिलेखों में उसे नए निर्माण के रूप में दर्शाकर भुगतान करा लिया गया।

मौके पर लगी शिलापट्टिका में “मा. विन्ध्यवासिनी श्रीवास्तव गौतम योजना” के तहत वर्ष 2025–26 में पुलिया निर्माण का उल्लेख है तथा ब्लॉक प्रमुख विशुनपुरा द्वारा इसका लोकार्पण दर्शाया गया है। लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पुल वर्षों से मौजूद था और केवल ऊपर से मरम्मत व रंगरोगन कराकर उसे नया दिखाया गया।

ग्रामीणों के आरोपों के साथ ही यह मामला अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग फोटो और वीडियो शेयर कर सवाल उठा रहे हैं कि क्या पुराने ढांचे को ही नया दिखाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। स्थानीय लोगों ने अपना नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर बताया कि यह पुल पहले से बना हुआ था और हाल में केवल मरम्मत कर उसे नए निर्माण की तरह पेश किया गया। उन्होंने कहा कि यदि निष्पक्ष जांच हो तो सच्चाई सामने आ जाएगी। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि विकास कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे और सरकारी धन का सही उपयोग सुनिश्चित हो सके।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार