Haryana: हरियाणा में 500 से अधिक नए सेक्टर बसाने की तैयारी, जमीन खरीदने की प्रक्रिया हुई शुरू

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा में बड़े पैमाने पर शहरी विस्तार की तैयारी शुरू हो गई है। एचएसवीपी प्रदेश में 1.47 लाख एकड़ जमीन खरीदकर 69 शहरों में 500 से अधिक नए सेक्टर विकसित करेगा। इस योजना का उद्देश्य तेजी से बढ़ती आबादी और शहरीकरण की जरूरतों को पूरा करना है।

पहले चरण में 13 शहरों से जमीन खरीदी जाएगी

प्रदेश सरकार की घोषणा के अनुसार, पहले चरण में करीब 40 हजार एकड़ जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए ई-भूमि पोर्टल पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। किसान 30 अप्रैल तक पोर्टल पर अपनी सहमति दर्ज करा सकते हैं।

सरकार इस जमीन पर आवासीय, वाणिज्यिक और संस्थागत सेक्टर विकसित करने की योजना बना रही है।

हाइवे पर चला बुलडोजर, मिनटों में जमींदोज हुए खोखे-टीनशेड Read More हाइवे पर चला बुलडोजर, मिनटों में जमींदोज हुए खोखे-टीनशेड

इन शहरों में खुलेगा पोर्टल

पार्षद ललित किशोर तिवारी, बारिश में भी संभाल रहे सफाई व्यवस्था Read More पार्षद ललित किशोर तिवारी, बारिश में भी संभाल रहे सफाई व्यवस्था

पहले चरण में जिन 13 शहरों में जमीन खरीद प्रक्रिया शुरू की गई है, उनमें गुरुग्राम, पिंजौर-कालका, कोट-बेहला, लाडवा, अंबाला, घरौंडा, नारायणगढ़, पिहोवा, फरीदाबाद, होडल, हांसी, नरवाना, समालखा
 शामिल हैं। 

मलिहाबाद कोतवाली फिर विवादों में: सिपाही अनुज पर प्रताड़ना के आरोप, सिपाही आशीष मलिक पर व्हाट्सएप ग्रुप से खबर हटाने का आरोप Read More मलिहाबाद कोतवाली फिर विवादों में: सिपाही अनुज पर प्रताड़ना के आरोप, सिपाही आशीष मलिक पर व्हाट्सएप ग्रुप से खबर हटाने का आरोप

इन शहरों में दो महीने तक पोर्टल खुला रहेगा, जहां किसान अपनी जमीन बेचने की सहमति दे सकेंगे।

किसानों के लिए अवसर

एचएसवीपी ने इच्छुक भू-मालिकों और भू-संग्राहकों से जमीन बिक्री के प्रस्ताव मांगे हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments