दो बच्चों की मां ने सिपाही पर दर्ज कराया यौन शोषण का केस

आरोपी गिरफ्तार

राजकुमार यादव Picture
Published On

 

बलिया में दोस्ती बनी दुश्मनी: प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक को मारी 4 गोलियां, हालत गंभीर Read More बलिया में दोस्ती बनी दुश्मनी: प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक को मारी 4 गोलियां, हालत गंभीर

विश्वविद्यालय में आयोजित होगा 13 अप्रैल एक दिवसीय कार्यशाला Read More विश्वविद्यालय में आयोजित होगा 13 अप्रैल एक दिवसीय कार्यशाला

 

सुल्तानपुर से खाकी को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। एक महिला ने डायल 112 के एक कॉन्स्टेबल पर यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। उसे गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया है। विभाग से जुड़ा मामला होने के चलते एसपी से लेकर पुलिस के अधिकारी छीछालेदर की डर से कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। ये मामला बल्दीराय थाना क्षेत्र से जुड़ा है।

 

बल्दीराय थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने डायल 112 पीआरवी 5298 पर तैनात सिपाही आमिर फिरदौस पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। महिला की तहरीर पर बल्दीराय थाने में क्राइम नंबर 55/2026 पर मुकदमा दर्ज किया गया। उसके बाद एसएचओ नारद मुनि सिंह की टीम ने सिपाही आमिर को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को सिपाही आमिर फिरदौस का सीएचसी बल्दीराय में मेडिकल कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया है। थानाध्यक्ष ने मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।

साइबर ठगी पर चोपन पुलिस का सख्त प्रहार ,ठगी के रुपये  पीड़ित को कराये वापस, पीड़ित सहित अन्य लोगों ने किया प्रसंशा Read More साइबर ठगी पर चोपन पुलिस का सख्त प्रहार ,ठगी के रुपये पीड़ित को कराये वापस, पीड़ित सहित अन्य लोगों ने किया प्रसंशा

 

बताया जा रहा है कि कॉन्सटेबल पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला दो बच्चों की मां है। वो पूर्व में अपने चरित्र को लेकर क्षेत्र में चर्चा का केंद्र रही है। उसने सिपाही को भी अपने झांसे में फंसाया और फिर जब किसी बात को लेकर खट पट हुई तो उसने यौन उत्पीड़न का केस दर्ज करा दिया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार