राजस्थान में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, हत्या

सुल्तानपुर में दोषियों पर कार्रवाई, पीड़ित परिवार को न्याय की मांग

राजकुमार यादव Picture
Published On

 

बाबा साहब की जयंती पर राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की मांग अनपरा में विद्युत कर्मियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि Read More बाबा साहब की जयंती पर राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की मांग अनपरा में विद्युत कर्मियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

 

सुल्तानपुर-

राजस्थान के बीकानेर जिले में एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और हत्या के मामले में सुल्तानपुर में प्रदर्शन हुआ। महापद्मनंद वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।

बस्ती-विकास भवन सभागार में बनेगा सम्पूर्ण नदी सफाई का खाका Read More बस्ती-विकास भवन सभागार में बनेगा सम्पूर्ण नदी सफाई का खाका

 

संगठन ने मुख्यमंत्री राजस्थान को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि बीकानेर जिले की बज्जू तहसील के रणजीतपुरा गांव निवासी देवीलाल सैन की नाबालिग बेटी कु. वसुंधरा सैन, जो कक्षा आठवीं की छात्रा थी, 21 फरवरी 2026 को बोर्ड परीक्षा देने घर से निकली थी।

ओबरा पुलिस ने किया 154 अभियोगों से संबंधित अवैध शराब नस्ट Read More ओबरा पुलिस ने किया 154 अभियोगों से संबंधित अवैध शराब नस्ट

 

दुर्भाग्यवश, उसके साथ जघन्य दुष्कर्म किया गया और फिर निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना ने न केवल सैन समाज बल्कि पूरे प्रदेश और राष्ट्र को झकझोर दिया है।

 

महापद्मनंद वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन (MWO) सुल्तानपुर (उ.प्र.) सहित समस्त नाई, सेन, सविता समाज की ओर से मांग की गई है कि इस प्रकरण की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए।

 

संगठन ने मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने और दोष सिद्ध होने पर कठोरतम दंड दिलाने की अपील की है। इसके अतिरिक्त, पीड़ित परिवार को न्यूनतम 1 करोड़ रुपये का आर्थिक मुआवजा प्रदान करने की भी मांग की गई है।

 

परिवार के एक सदस्य को शासकीय सेवा में नियुक्ति देने और प्रदेश में बालिकाओं की सुरक्षा के लिए ठोस एवं प्रभावी नीतिगत कदम उठाने की मांग की गई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

ज्ञापन में विश्वास व्यक्त किया गया है कि राज्य सरकार न्याय, संवेदनशीलता और संविधान के तहत समस्त कार्यवाही करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएगी। ज्ञापन जिलाध्यक्ष हनुमान प्रसाद शर्मा द्वारा सौंपा गया।

Post Comments

Comments