पडरौना : पिंजरा पोल गौशाला में मनाया गया श्रद्धा पूर्वक गोपाष्टमी पर्व

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

पडरौना नगर में गौ सेवा की निकाली गई प्रभात फेरी, गौ सेवा का दिया गया संदेश

कुशीनगर।  गोपाष्टमी के पावन पर्व पर आज प्रातः पिंजरा पोल गौशाला के तत्वावधान में एक भव्य प्रभात फेरी एवं गोसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के सैकड़ों श्रद्धालुओं, गौभक्तों एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल रहे, जिन्होंने गौमाता की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  जायसवाल ने कहा कि गोपाष्टमी का पर्व हमें गौसंवर्धन एवं सेवा का संदेश देता है। गोमाता हमारी संस्कृति, आस्था और पर्यावरण की आधारशिला हैं।
Screenshot_2025-10-29-21-03-25-279_com.whatsapp-edit
 
प्रभात फेरी नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई गौशाला प्रांगण तक पहुँची, जहाँ भक्तों ने गौमाता को चारा एवं गुड़ खिलाकर पुण्य अर्जित किया। इस अवसर पर गौशाला समिति के सदस्यों ने नगर के नागरिकों से अधिकाधिक गोसेवा हेतु आगे आने का आग्रह किया।
 
कार्यक्रम में आरएसएस जिला प्रचारक अभय, अध्यक्ष सांवर गोयल, अशोक अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल,  अखिलेश गोयल, नोबेल अग्रवाल, राजेन्द्र सिंघल, रमेश कानोडिया, अशोक टिबरेवाल, गौरी कौशिक, संजय सिंघल, सुमित टिबरेवाल, अनिल पाण्डेय, सन्नी मिश्रा, गौरव रौनियार सहित अन्य उपस्थित रहे।।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें