मथुरा ग्राम पंचायत में दर्जनों हैंडपंप खराब:ग्रामीणों को पेयजल संकट, जांच के निर्देश।

ग्रामीण मनोज कुमार, राम लाल, दिनेश कुमार और राजू ने बताया कि हैंडपंप खराब होने के कारण जेठ की दोपहर में पानी के लिए इधर-उधर...

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददता
 
बलरामपुर के हरैया सतघरवा विकास खंड की मथुरा ग्राम पंचायत में एक दर्जन से अधिक सरकारी हैंडपंप खराब पड़े हैं। इससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।मथुरा खुर्द गांव में बडका के घर के सामने, तकिया गांव की दलित बस्ती में और चैसार गांव में सड़क किनारे लगा हैंडपंप पिछले लगभग छह माह से खराब है।
 
ग्रामीण मनोज कुमार, राम लाल, दिनेश कुमार और राजू ने बताया कि हैंडपंप खराब होने के कारण जेठ की दोपहर में पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है।राबिया, अमीना, छोटका और रफातुल्ला ने आरोप लगाया कि सरकारी कागजों में हैंडपंप चालू दिखाए जा रहे हैं, जबकि हकीकत में अधिकांश खराब हैं। रफातुल्ला ने यह भी बताया कि जिम्मेदार अधिकारियों को लिखित सूचना देने के बावजूद हैंडपंप ठीक नहीं किए जा रहे हैं।
 
ग्रामीणों का कहना है कि हैंडपंप ठीक कराने के नाम पर ग्राम पंचायत अधिकारी और प्रधान सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं।इस मामले पर खंड विकास अधिकारी पल्लवी सचान ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें