नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
हकीकुल्लाह चौधरी कालेज ऑफ़ फार्मेसी मे राष्ट्रीय फार्मा शिक्षा दिवस का हुआ आयोजन
यह कार्यक्रम भारत में फार्मेसी शिक्षा के अग्रदूत प्रोफेसर एम.एल. शारूफ की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया
मनकापुर गोण्डा : हकीकुल्लाह चौधरी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में “फार्मा अन्वेषण 2026” के अंतर्गत राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस मनाया गया।हकीकुल्लाह चौधरी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में “फार्मा अन्वेषण 2026” के अंतर्गत राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत में फार्मेसी शिक्षा के अग्रदूत प्रोफेसर एम.एल. शारूफ की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें वेबिनार, पोस्टर प्रेजेंटेशन तथा फार्मा क्विज प्रतियोगिता प्रमुख रहीं। कार्यक्रम के अंतर्गत “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन ड्रग डिस्कवरी एंड डेवलपमेंट” विषय पर एक वेबिनार आयोजित किया गया, जिसमें गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार के डॉ. कपिल गोयल ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने आधुनिक औषधि खोज एवं विकास में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका और संभावनाओं पर विस्तृत जानकारी दी।
पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में बी.फार्मा चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र उस्मान खान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं फार्मा क्विज प्रतियोगिता में टीम–बी के छात्र प्रशांत मिश्रा, अंकित जायसवाल, दिलीप वर्मा और मोहम्मद आसिफ विजेता रहे।कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर जावेद अख्तर के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को फार्मेसी शिक्षा में नवाचार, शोध और तकनीकी ज्ञान को अपनाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर कॉलेज के संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों में अल्तमाश खान, अभिनाश साहू, मोहम्मद सलीम, इसरार अहमद, सुमन यादव, अफसाना बेगम, प्रतिभा दुबे, दीपक कुमार, शिवम शुक्ला, कोमल गुप्ता, परवेज खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
gonda education news national pharmacy education day pharma education india Hakikullah Chaudhary College of Pharmacy Mankapur Gonda news pharma anveshan 2026 event pharmacy students competition AI in drug discovery webinar pharmaceutical education program pharmacy quiz competition poster presentation contest Gurukul Kangri University Haridwar Dr Kapil Goyal lecture Professor ML Sharoff birth anniversary pharmacy research awareness B Pharma students achievement medical education seminar

Comments