नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
पुलिस-जन सहयोग की मिसाल: जटहां थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ होली पर्व
प्रमोद रौनियार
कुशीनगर। जिले के जटहां थाना क्षेत्र में बुधवार को होली का पर्व हर्षोल्लास, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ सकुशल संपन्न हो गया। पूरे क्षेत्र में रंग, अबीर-गुलाल और जोगीरा की धुन पर लोग झूमते नजर आए। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने जिम्मेदारी और सूझबूझ का परिचय देते हुए त्योहार को उत्साहपूर्वक मनाया। खास बात यह रही कि कहीं से भी किसी प्रकार के विवाद या अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जटहां बाजार के थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव अपनी पुलिस टीम के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही, जिससे लोगों ने निश्चिंत होकर त्योहार का आनंद लिया। थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव ने बताया कि पूरे क्षेत्र में होली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और कहीं से भी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई। उन्होंने इसके लिए आमजन के सहयोग की सराहना करते हुए सभी को धन्यवाद दिया। पर्व के सफल आयोजन पर स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की सक्रियता, तत्परता और जनसहयोग की भावना की सराहना की। इस तरह जटहां क्षेत्र में होली का पर्व शांति, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देकर संपन्न हुआ।

Comments