Haryana: हरियाणा में आपसी रंजिश में पोते ने की दादी की हत्या, दादा गंभीर रूप से घायल

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के भिवानी जिले में आपसी रंजिश के चलते एक दर्दनाक घटना सामने आई है। देर रात एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर अपनी ही दादी की हत्या कर दी, जबकि दादा को गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गया।

घटना भिवानी के एक गांव की है, जहां बुजुर्ग दंपती अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान आरोपी पोता अपने साथियों संग घर में घुसा और दोनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में दोनों को तोशाम अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल बुजुर्ग की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हिसार रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश को घटना का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया है।

बुद्ध, संत कबीर और डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही फेडरेशन का उद्देश्य : प्रो. सुमन Read More बुद्ध, संत कबीर और डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही फेडरेशन का उद्देश्य : प्रो. सुमन

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें