IAS Success Story: पापा दिल्ली पुलिस में और बेटी बन गई IAS अफसर, पढ़ें सक्सेस स्टोरी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

IAS Success Story:  यूपीएससी को देश की सबसे मुश्किल परीक्षा में से एक माना जाता है। इस परीक्षा को पास करने बहुत मेहनत करनी पड़ती है। आज हम आपको यूपी के बागपत जिले के बड़ौद की रहने वाली रूपल राणा ने यूपीएससी 26वां रैंक हासिल किया। रूपल राणा की संघर्ष भरी कहानी लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है।

पापा दिल्ली पुलिस में ASI

रुपल ने तीसरे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास की और आईएएस अफसर बन गई। रूपल के पिता दिल्ली पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात है। रूपल के पिता ने सफलता प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मां ने निभाई अहम भूमिका

यूपीएससी मुख्य परीक्षा की तैयारी के दौरान रूपल की मां बीमार हो गईं, जिससे रूपल के लिए मुश्किल स्थिति पैदा हो गई. उन्होंने अपनी बीमार मां की देखभाल करते हुए मैंस परीक्षा की तैयारी जारी रखी।

पेपर से पहले मां की मौत

जब रूपल ने यूपीएससी की मुख्य परीक्षा पास कर ली । यह पल रूपल के लिए बहुत दुखद था क्योंकि उनको प्रेरित करने वाली उनकी मां अंजू राणा की बीमारी के कारण मौत हो गई थी।

युवक पर फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल का आरोप Read More युवक पर फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल का आरोप

पिता ने बढ़ाया हौसला

मां की मौत के बावजूद भी रूपल ने हार नहीं मानी। रूपल के पिता जसवीर राणा ने उनका हौंसला बढ़ाया। उनके पिता ने याद दिलाया कि उनकी यह उपलब्धि उनकी दिवंगत मां को श्रद्धांजलि होगी।

पत्रकारों पर हमले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो -:एनयूजे Read More पत्रकारों पर हमले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो -:एनयूजे

 

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments