ओबरा में मजदूरों का छलका दर्द 6 महीने से बकाया मजदूरी के भुगतान को लेकर उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

मजदूरों की मजदूरी भुगतान न होने की दशा में दुसान कंपनी के विपरीत आंदोलन करने की चेतावनी - आनंद पटेल दयालु

राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र( ओबरा) /उत्तर प्रदेश-

ओबरा सी परियोजना में कार्यरत मजदूरों के सामने दीपावली से पहले गहरा संकट खड़ा हो गया है। छह महीने से मजदूरी का भुगतान न होने के गंभीर मामले को लेकर अपना दल (एस) के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद पटेल दयालु ने उप जिलाधिकारी (SDM) विवेक कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा है और दीपावली से पहले त्वरित भुगतान की मांग की है।

IMG_20251007_060747

भ्रष्ट ट्रस्ट संचालक और संरक्षकको गिरफ्तार किया जाए।आप नेता Read More भ्रष्ट ट्रस्ट संचालक और संरक्षकको गिरफ्तार किया जाए।आप नेता

श्री दयालु ने चेतावनी दी है कि यदि मजदूरों का पैसा नहीं मिला तो व्यापक संघर्ष किया जाएगा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि ओबरा सी परियोजना का निर्माण कार्य कर रही दुसान कंपनी के अंतर्गत काम करने वाली टीएमसी (TMC) कंपनी ने मजदूरों को पिछले 6 महीने से मजदूरी नहीं दी है। दशहरा का प्रमुख त्योहार बीत चुका है और अब दीपावली जैसा बड़ा पर्व नजदीक आ रहा है, लेकिन मजदूरों के पास परिवार का भरण-पोषण करने और बच्चों की फीस भरने तक के लिए पैसे नहीं हैं।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर नैनी में श्रद्धांजलि अर्पित । Read More डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर नैनी में श्रद्धांजलि अर्पित ।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्थिति की गंभीरता पर जोर देते हुए कहा, 6 महीने से इन मजदूरों का घर कैसे चल रहा है, इनके बच्चों की स्कूल फीस कैसे दी जा रही है यह एक गंभीर विषय है। एक महीने अगर किसी को वेतन न मिले तो उसका जीवन कैसा हो जाता है, यहां तो 6 महीने से लोग कैसे जी रहे हैं। दशहरा तो इन लोगों का फीका पड़ गया, उनके बच्चे नया कपड़ा तक नहीं पहन पाए। मौके पर मौजूद मजदूर कृष्ण कुमार और अशोक कुमार मिश्रा ने अपनी दर्द भरी दास्तान साझा की।

कानपुर देहात में राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारी की बैठक में साइबर व महिला अपराध पर विशेष जोर  Read More कानपुर देहात में राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारी की बैठक में साइबर व महिला अपराध पर विशेष जोर 

उन्होंने बताया कि मजदूरी न मिलने के कारण उनके परिवार की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। हमारे बच्चों की स्कूल फीस जमा नहीं हो पा रही है, जिसके कारण स्कूलों में बच्चों को जलील किया जा रहा है।,घर में एक समय का भोजन भी मुश्किल से बन पा रहा है।बीमारी की स्थिति में इलाज कराने के लिए भी पैसे नहीं हैं।

मजदूरों ने साफ बताया कि उनके परिवार अब भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं और बच्चों की शिक्षा पर भी संकट मंडरा रहा है। ज्ञापन में स्पष्ट कहा गया है कि ऐसी घटनाओं से सरकार की छवि खराब होती है और ऐसे ठेकेदारों पर त्वरित और कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। यह जनहित में आवश्यक है कि दीपावली के त्योहार से पहले मजदूरों को उनकी बकाया मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

जिसके क्रम में श्री दयालु ने चेतावनी दी कि अगर दीपावली तक मजदूरों को उनका पैसा नहीं मिला तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी दुसान कंपनी की होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि हम सदैव मुद्दों की लड़ाई लड़ते हैं और मजदूरों के हक के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार हैं।

ज्ञापन सौंपने में संतोष कनौजिया (जिला सचिव), जनाब शरीफ खान (जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच) समेत बड़ी संख्या में मजदूर उपस्थित रहे। मजदूरों ने प्रशासन से त्वरित हस्तक्षेप की उम्मीद जताई है ताकि उन्हें उनकी मेहनत की कमाई दीपावली से पहले मिल सके।

Post Comments

Comments