सोनभद्र ओबरा सी परियोजना में विशाल क्रेन में लगी आग, बड़ा हादसा टला

लोगों ने उठाया परियोजना सी के सुरक्षा प्रणाली पर सवाल, आखिर क्यों नहीं होती नियमित जाँच

राजेश तिवारी Picture
Published On

शुरुआती तौर पर मामला शॉर्ट सर्किट का माना जा रहा है।

अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र ( ओबरा)/उत्तर प्रदेश

बीते मंगलवार रात (15 जुलाई, 2025) करीब 8:30 बजे, ओबरा सी परियोजना स्थल पर एक बड़े क्रेन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना परियोजना की चिमनी के पास उस समय हुई, जब इलाके में हल्की बारिश हो रही थी।

IMG_20250716_145941

पारिवारिक विवाद के बाद लापता हैंडपाइप मिस्त्री का गंगा में मिला शव Read More पारिवारिक विवाद के बाद लापता हैंडपाइप मिस्त्री का गंगा में मिला शव

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की लपटें तेजी से क्रेन को अपनी चपेट में ले रही थीं, जिससे एक बड़े हादसे का डर सताने लगा। हालांकि मौके पर मौजूद अग्निशमन दल ने तुरंत सक्रियता दिखाई और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई की वजह से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, जिससे किसी बड़े नुकसान या जनहानि से बचा जा सका।

48 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा, सगे भाई और भतीजे निकले हत्यारे Read More 48 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा, सगे भाई और भतीजे निकले हत्यारे

जिस क्रेन में आग लगी वह एक 200 टन वजनी टावर माउंटेन महाराजा क्रेन थी। इतनी विशाल मशीन में आग लगना एक गंभीर मामला है। फिलहाल आग लगने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन शुरुआती तौर पर यह माना जा रहा है कि बारिश के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट या किसी यांत्रिक खराबी के कारण यह घटना हुई होगी।

विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विशाल योग कार्यक्रम का आयोजन Read More विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विशाल योग कार्यक्रम का आयोजन

परियोजना प्रबंधन ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रबंधन का कहना है कि भविष्य में ऐसी किसी भी घटना को रोकने के लिए सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। इस घटना ने परियोजना स्थल पर सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया है।

Post Comments

Comments