ओबरा, सोनभद्र में ट्रेन से कटकर अज्ञात महिला की दर्दनाक मौत
क्षेत्रों में मची खलबली, पुलिस जाँच में जुटि
ओबरा थाना क्षेत्र ओबरा रेलवे स्टेशन के पास की घटना
अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट)
ओबरा/ सोनभद्र-
आज सुबह ओबरा रेलवे स्टेशन के निकट एक हृदय विदारक घटना में एक अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौके पर ही मौत हो गई। यह दुखद हादसा सुबह करीब 9:00 बजे हुआ, जब महिला ने कथित तौर पर स्वयं चलती ट्रेन के सामने छलांग लगा दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतका घटना से करीब आधे घंटे पहले से रेलवे स्टेशन के आस-पास अकेले टहल रही थी जैसे ही एक ट्रेन स्टेशन की ओर आ रही थी, महिला ने अचानक उसके सामने आकर छलांग लगा दी। ट्रेन की तेज रफ्तार की चपेट में आने से महिला का शरीर दो टुकड़ों में बंट गया और उसकी तुरंत मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस महिला की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है और साथ ही यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि उसने इतना चरम कदम क्यों उठाया।


Comments