अर्जुनगंज सरसंवा सर्वहित व्यापार मंडल के गठन के समस्याओं के समाधान के लिए व्यापारी हुए एकजुट। 

मनोनीत पधाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार यादव ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी

Swatantra Prabhat Media Picture
Published On

लखनऊ

रोशनी  सोनकर 

राजधानी लखनऊ के अर्जुनगंज सरसंवा सर्वहित व्यापार मंडल गठित आज दिनांक 20/10/2025 को  अर्जुनगंज में  व्यापारियों की एक बैठक सर्वहित व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार यादव की उपस्थिति में कमला टावर नियर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया  में हुई ,जिसमे व्यापारियों ने अर्जुनगंज में दुकानों के सामने जलभराव, बिजली कटौती और सड़क निर्माण की वजह से आ रही समस्याओं के निस्तारण के लिए अर्जुनगंज सरसंवा सर्वहित व्यापार मंडल का गठन किया गया,

जिसमे सर्वसम्मति से प्रीतम मिश्रा को अध्यक्ष, मंसूर अहमद  को वरिष्ठ महामंत्री, रणवीर यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेश गुप्ता, गौरव अग्रवाल को महामंत्री, वीरेन्द्र यादव और राजकुमार यादव को उपाध्यक्ष, सुनील अग्रवाल, अंशुल निगम, योगेश यादव और प्रशांत गुप्ता को सचिव, रतन लाल खंडेलवाल को कोषाध्यक्ष, आदर्श  यादव और शैलेन्द्र सिंह चौहान  को मीडिया प्रभारी, हिमांशु गुप्ता, पीयूष पांडे और गौरव अग्रवाल जी  को सलाहकार और सिकंदर पाल को संरक्षक  मनोनीत किया गया।

बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सांगठनिक संरचना और चुनावी सफलता की धुरी - अध्यक्ष  Read More बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सांगठनिक संरचना और चुनावी सफलता की धुरी - अध्यक्ष

मनोनीत पधाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार यादव ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी  तथा उनसे वादा लिया कि वे सभी व्यापारियों की हर समस्या के निस्तारण के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। नगर अध्यक्ष अजय सोनी ने बताया कि जल्दी शपथ ग्रहण समारोह कराया जाएगा, तथा कल से ही वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर अर्जुनगंज सरसावा व्यापारिक क्षेत्र में हो रही दिक्कतों को उनके प्रस्तुत रखकर उसका समाधान करवाया जाएगा।

बैठक में अजय वर्मा, रिंकू यादव, आशीष जयसवाल, पुनीत मिश्रा, अनिल दिक्षित,  पवन वर्मा, अखिलेश यादव, वैभव मिश्रा, मंसूर अहमद, चन्दन कुकरेजा, राजेश कुमार कौसल, योगेश यादव, सुबोध पाण्डेय, इमरान खान, मो0 उस्मान, विष्णु यादव, पुनीत बब्लू पाण्डेय, गौरव यादव, मो0 मुजीब रणविजय सिंह, अनिल सिंह, मणींद्र नाथ दूबे, मो0 दिलशाद, श्यामू सक्सेना, सौरभ गुप्ता, अश्विनी मिश्रा, विराट सिंह, राहुल यादव, राजेश पाल, सनी सिंह, विनोद सिंह,, लाला, सहित भारी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार