राहुल गांधी जी 55 जन्म दिवस पर बनवासी लोगों को फल वितरण कर के मनाया।।
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो प्रयागराज।
प्रतापपुर विधानसभा के कांग्रेस जनों ने उनका जन्मदिन मोहिउद्दीनपुर वनवासी लोगों के बीच में फल वितरित करके मनाया प्रतापपुर विधानसभा कांग्रेस के प्रत्याशी रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय तिवारी मधुसूदन पांडे और युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आदर्श प्रजापति ने संयुक्त रूप से राहुल गांधी का जन्मदिन विकास से दूर बनवासी समाज के लोगों की बस्ती में जाकर सबको एक-एक किलो आम का फल वितरित करके हर्ष उल्लास के साथ मनाया।
संजय तिवारी ने बताया कि प्रतापपुर विधानसभा पहले फूलपुर लोकसभा जो पंडित नेहरू की लोकसभा थी आज भी लोगों में इंदिरा गांधी राजीव गांधी की याद बसा हुआ है इसलिए लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए जो बहादुर और क्रांतिकर्ता के साथ श्री राहुल गांधी ने हजारों किलोमीटर की पैदल यात्रा करके आम लोगों के दुख दर्द को जाना और समाज के वंचित और सबसे कमजोर आदमी को गले लगाया और उनकी आवाज को बुलंद किया यह देश के राजनीतिक इतिहास में क्रांतिकारी परिवर्तन था।
आज पूरे विश्व में देश का संविधान बचाने की बात हो या आम आदमी के साथ हो रहा है अत्याचार को रोकने की बात हो रोजगार की बात हो न्याय व्यवस्था की बात हो या देश की सीमा पर पाकिस्तान द्वारा किए गए आक्रमण में शहीद हुए नुकसान झेल रहे बेघर लोगों का साथ हो राहुल गांधी ही सर्वप्रथम पहुंचकर उनका दुख दर्द बांटने का कार्य कर रहे हैं l
इसीलिए राहुल गांधी लोगों की आवाज बनकर उभर रहे हैं तिवारी ने कहा कि 2027 में होने वाले चुनाव के लिए संगठन सृजन के द्वारा संगठन बनाने के द्वारा भी कांग्रेस संगठन में भारी फेरबदल किया जा रहा है वह सिर्फ राहुल गांधी के द्वारा उठाए गए सख्त ढंग से संगठन निर्माण की भूमिका को जमीन पर उतारने के लिए एक मजबूत ढंग से संगठन निर्माण का कार्य चल रहा है l
आगामी चुनाव में वह दिखेगा भी उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार जहां पर सांप्रदायिक माहौल पैदा करके हिंदू मुसलमान करके देश के विकास को अवरुद्ध कर दिया है विश्व के नक्शे में देश को पीछे धकेला जा रहा है वह चाहे अमेरिका के सामने सिंदूर ऑपरेशन में सरेंडर करने की बात हो या अडानी के सामने घुटने टेकने की बात हो राहुल गांधी मुखर रूप से संसद से लेकर सड़क पर लड़ रहे हैं और लड़ते रहेंगे तिवारी ने बताया कि भाजपा की आईटी सेल राहुल गांधी के बारे में अनाप-शनाप प्रचार करता रहता है लेकिन वह इस देश की आजादी की लड़ाई में उसे परिवार से संबंध रखते हैं जिसका पूरा परिवार इस देश के लिए सब कुछ न्योछावर कर दिया पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पोते के रूप में, उनकी वंशावली भारतीय राजनीतिक इतिहास में गहराई से निहित है।
उनके दादा, फिरोज गांधी , गुजरात से थे और पारसी वंश के थे। इसके अलावा, वह भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के परपोते हैं। तिवारी ने लोगों का आवाहन किया कि आज राहुल गांधी जिस तरीके से निस्वार्थ रूप में लोगों की लड़ाई लड़ रहे हैं जो लोकतंत्र को जिंदा रखे हुए और आम आदमी का अधिकार सुरक्षित बना हुआ है अन्यथा तानाशाह सरकार जिसकी बुनियाद झूठे वादे झूठ आश्वासन देना झूठ कार्य करना झूठ स्कूल कॉलेज एम्स खोलना और सरकार में 420 करके बने रहना ही मात्र उद्देश्य रह गया हो वहां पर राहुल गांधी जैसी शख्सियत भारतीय लोकतंत्र के प्रहरी बने हुए

Comments