राजनीति
सीएचसी परिसर में आग लगने से दो एंबुलेंस जलकर राख
दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया
लालगंज (रायबरेली)। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बुधवार को अचानक आग लग गई। आग कर्मचारी आवास के पीछे खड़ी दो निष्प्रयोज्य एंबुलेंस तक पहुंच गई। देखते ही देखते दोनों एंबुलेंस जलकर राख हो गईं। घटना से अस्पताल परिसर में अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
तब तक एंबुलेंस पूरी तरह नष्ट हो चुकी थीं। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस के पास कूड़ा और करकट पड़ा था। इसी में आग लगी और फैल गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमल पटेल ने बताया कि अस्पताल की बाउंड्री वॉल से सटे खेल मैदान में अराजक तत्वों का जमावड़ा रहता है। आशंका है कि बीड़ी या सिगरेट फेंकने से आग लगी होंगी।
fire brigade action UP Lalganj Raebareli fire news CHC hospital fire incident ambulance burnt case UP Raebareli latest news today hospital campus fire India ambulance destroyed fire public health center news negligence fire incident India Lalganj CHC news UP breaking news fire emergency services India hospital safety issue India fire cause investigation UP garbage fire hazard India


Comments