राजनीति
सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर पडरौना में जश्न, आतिशबाजी और मिठाई बांटकर जताई खुशी
उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना, कुशीनगर। जैसे ही उपमुख्यमंत्री सह तारापुर विधायक सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा हुई और अगले दिन उनके शपथ ग्रहण की खबर सामने आई, वैसे ही कुशीनगर जिले के पडरौना में जश्न का माहौल बन गया। कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और खुशी का इजहार किया। पडरौना शहर के बेलवा चुंगी चौराहे पर जमकर आतिशबाजी की गई। मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी गई, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। ऐसा लग रहा था मानो पूरा इलाका दीपावली मना रहा हो।

इस अवसर पर भाजपा नेता एवं पूर्व लोकसभा प्रभारी प्रत्याशी नथुनी उर्फ एनपी कुशवाहा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। वहीं राष्ट्रीय कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महाभारत इकाई के जिला अध्यक्ष अचार केदारनाथ कुशवाहा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने “सम्राट चौधरी जिंदाबाद” और “मौर्य समाज का बेटा बना सीएम” जैसे नारों से पूरे वातावरण को गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम कुशवाहा, पारसनाथ कुशवाहा, लाल बहादुर कुशवाहा, रामप्रताप कुशवाहा सहित कई समाजसेवी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Comments