राजनीति
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
वह काफी समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी
सिद्धार्थनगर / जिले के त्रिलोकपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को बुधवार, 15 अप्रैल को न्यायालय में पेश किया गया। वह काफी समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी।
पुलिस को मिली सूचना के आधार पर बुधवार को चिताही तिराहा के पास घेराबंदी की गई। संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ने का प्रयास किया गया, जिस दौरान उसने भागने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की सतर्कता के कारण उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान यासीन पुत्र अतीउल्लाह खान के रूप में हुई है, जो हसनगढ़, थाना सोनहा, जनपद बस्ती का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद उसे थाने लाकर आवश्यक पूछताछ की गई।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर मामला दर्ज था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था, और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी तथा संभावित ठिकानों पर निगरानी रख रही थी। इस मामले में एसओ चंद्रकांत पाण्डेय ने बताया कि पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया,
hindi crime news Law and Order UP Siddharthnagar Crime News UP police गिरफ्तारी Accused Arrested UP Wanted Criminal Arrest police arrest news India Trilokpur police action minor assault case India Siddharthnagar latest news today crime against minor case Basti accused Yaseen case police encounter attempt escape FIR case update India court presentation accused


Comments