पडरौना: सुखपुरा में अंबेडकर जयंती पर भाजपा नेता एनपी कुशवाहा ने दिलाया समानता और शिक्षा का संकल्प
उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना, कुशीनगर। पडरौना क्षेत्र के सुखपुरा गांव के बंगाली पट्टी में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता नथुनी उर्फ एनपी कुशवाहा ने अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर सामाजिक समानता, न्याय और मानवाधिकारों के प्रतीक थे। उन्होंने दलितों, महिलाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से उनके बताए रास्ते पर चलने और समाज में समानता स्थापित करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में समाजसेवी सुरजीत कुशवाहा, पूर्व भाजपा पडरौना देहातमंडल अध्यक्ष हरिओम कुशवाहा, दीपक सिंह, आशुतोष कुशवाहा, लालजी प्रसाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
वहीं, गांव के हरिजन बस्ती (हरिजन टोली) में भी अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस आयोजन का नेतृत्व हरिओम कुशवाहा और प्रधान पद के संभावित प्रत्याशी सुरजीत सिंह कुशवाहा ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने दलित बस्ती में शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए लोगों को जागरूक किया और अंबेडकर के विचारों को अपनाने की अपील की।कार्यक्रम में बबलू प्रसाद, हरेंद्र प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, संजय प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित रहे।


Comments