राजनीति
संभावित बाढ़ 2026 को लेकर तैयारियों का जायजा
डीएम ने किया तटबंध कार्यों का निरीक्षण
सुपौल: संभावित बाढ़ 2026 की तैयारियों के मद्देनजर जिलाधिकारी सावन कुमार (भा.प्र.से.) ने बुधवार को पूर्वी कोशी तटबंध प्रमंडल, सुपौल के अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर चल रहे बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में डीएम ने किशनपुर प्रखंड के सुजानपुर गांव में संचालित ‘विलेज प्रोटेक्शन वर्क’ का जायजा लिया। इस दौरान कार्य में पाई गई कमियों पर नाराजगी जताते हुए संबंधित कार्यपालक अभियंता को उन्हें शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने स्पर संख्या 64.95 किमी एवं 68.30 किमी पर चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं।
निरीक्षण के दौरान पूर्वी तटबंध प्रमंडल, सुपौल के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य सहायक एवं कनीय अभियंता उपस्थित थे।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि संभावित बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।


Comments