राजनीति
सावित्रीबाई फुले वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा डॉ० आम्बेडकर की135वीं जयंती से मनाई गई
राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले जी व अन्य महापुरुषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया
नैनी,प्रयागराज- माता सावित्रीबाई फुले वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में संस्था के कार्यालय उमरपुर नीवां में संविधान निर्माता डॉ० आम्बेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।कार्यक्रम जिसमें सर्वप्रथम संस्थापक की माता माया देवी ने बाबासाहेब अम्बेडकर माता रमाबाई आम्बेडकर, तथागत भगवान बुध्द, माता सावित्रीबाई फुले, राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले जी व अन्य महापुरुषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
ततपश्चात संस्था की अध्यक्षा पूजा चौधरी व राहुल देव आज़ाद द्वारा केक काटकर बाबा साहेब का जन्मदिन मनाया गया।जयंती कार्यक्रम जिसमे मुख्य रूप से संस्थापक सदस्य सिद्धार्थ सोनकर, राजेश कुमार,विनोद अम्बेडकर, आनन्द व क्षेत्र की महिलाएं मातृ शक्ति व देश के भविष्य बच्चों ने भी कार्यक्रम में बढ़चढ़कर सहभागिता की।
Naini News Today Ambedkar Jayanti Prayagraj Savitribai Phule Welfare Trust event Dr BR Ambedkar 135th Jayanti social organization program India tribute to Babasaheb Ambedkar Buddha Jyotiba Phule Savitribai Phule tribute community celebration Prayagraj women participation event India children participation program social awareness event UP Hindi local news Prayagraj


Comments