राजनीति
बलिया में खाकी का कहर: सिपाही ने गर्भवती महिला को पीटा, जमीन विवाद में पहुंची थी पुलिस वीडियो वायरल
विरोध करने पर उनके चाचा को थाने ले जाकर पीटा गया और चालान कर दिया गया
बलिया: जनपद के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां जमीन विवाद के दौरान पुलिसकर्मी द्वारा एक महिला की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।घटना 13 अप्रैल की बताई जा रही है, जब डायल 112 की टीम जमीन विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची थी। वायरल वीडियो में बांसडीह थाने का सिपाही सुजीत कुमार एक महिला को हाथ-पैर से मारता नजर आ रहा है।
पीड़िता पूजा पटेल, निवासी सारंगपुर, ने आरोप लगाया है कि वह अपने चाचा को पुलिस द्वारा ले जाने का विरोध कर रही थीं, इसी दौरान सिपाही ने उनके साथ मारपीट की। पीड़िता ने यह भी बताया कि वह गर्भवती हैं, बावजूद इसके पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी।पीड़िता के अनुसार, विवादित जमीन का मामला सिविल कोर्ट में विचाराधीन है, लेकिन विपक्षी पक्ष ने कथित रूप से पुलिस की मिलीभगत से निर्माण कार्य कराया। विरोध करने पर उनके चाचा को थाने ले जाकर पीटा गया और चालान कर दिया गया।
महिला ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने मेडिकल जांच कराने की मांग की तो पुलिस ने उनकी बात अनसुनी कर दी और अपशब्द कहकर थाने से भगा दिया। इस पूरे मामले को लेकर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक (SP) से न्याय की गुहार लगाई है और प्रार्थना पत्र सौंपा है। वहीं, घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
hindi crime news breaking news Ballia Ballia police controversy Bansdih Kotwali case UP police misconduct viral video police beating woman Dial 112 incident UP Ballia latest news today police brutality India woman assault allegation police land dispute case Ballia UP law and order issue police action controversy India social media viral news UP victim complaint SP Ballia police investigation demanded human rights concern India police accountability India public outrage police case justice demand victim


Comments