उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ के जन्मोत्सव पर ओबरा में सबका साथ सबका विकास कार्यक्रम का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास कार्यों व कानून व्यवस्थाओं में आए बदलाव की लोगों ने जमकर किया सराहना
ओबरा में सिंचाई विभाग मन्दिर परिसर में भब्य आयोजन
अजित सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट )
उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में ओबरा नगर स्थित सिंचाई विभाग मंदिर परिसर में एक विशेष और भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य ध्येय मुख्यमंत्री के सबका साथ, सबका विकास के दूरदर्शी मंत्र को साकार करना और समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाना था यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं की अटूट एकजुटता और समन्वय का जीवंत उदाहरण बना, दोनों संगठनों के नेताओं और समर्पित कार्यकर्ताओं ने मिलकर इस अवसर को संबोधित किया ।

Read More Haryana: हरियाणा में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ़्तार, सीएम सैनी ने किया ये ऐलान उन्होंने मुख्यमंत्री के जनकल्याणकारी कार्यों, प्रदेश के चहुंमुखी विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान,और सुदृढ़ कानून व्यवस्था स्थापित करने के उनके प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला,कार्यक्रम में कई प्रमुख हस्तियों और पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने अपने प्रेरक विचारों से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और जनता को नई ऊर्जा से भर दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्वेश दुबे, नगर अध्यक्ष, विश्व हिंदू महासंघ ,मुख्य अतिथि कामेश्वर विश्वकर्मा, भारतीय जनता पार्टी

किसान मोर्चा विशिष्ट अतिथि सत्य प्रकाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष, विश्व हिंदू महासंघ, ओबरा नगर से उपस्थित प्रमुख सदस्य,अविनाश सिंह, उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा,बिनोद तिवारी, प्रभारी अनिल सिंह, महामंत्री विनय दुबे, महामंत्री धीरज प्रजापति,बाबा केशरी,अमित तिवारी,चंदन सोनी,रोहित गुप्ता,मनोज चौहान,श्रीमती निर्मला,श्रीमती किरण,मुन्ना तिवारी,अनिल गुप्ता,भारतीय जनता पार्टी से उपस्थित प्रमुख सदस्य उमेश पटेल, विधानसभा प्रभारी,ओबरा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल,,ओबरा नगर पंचायत के सभासद विकास सिंह,आनंद जायसवाल,दशरथ शुक्ला,अनुज त्रिपाठी, पूर्व सभासद, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष
नित्यानंद दुबे,भारतीय जनता पार्टी मंडल कोषाध्यक्ष सुशील कुशवाहा, महामंत्री सुनील सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश पांडे,मीडिया प्रभारी सुशील शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी सूर्य यादव, एडवोकेट उमेश चंद्र शुक्ला, कार्यकर्ता रामावतार, ग्राम सेवा समिति शिवदत्त दुबे ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ,सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गतिशील नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों, कानून व्यवस्था में आए सकारात्मक सुधार, और गरीब कल्याण की विभिन्न योजनाओं की मुक्त कंठ से सराहना की,
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे मुख्यमंत्री के सपनों को साकार करने के लिए और अधिक समर्पण के साथ मिलकर काम करें, ताकि विकास का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच सके, यह भव्य कार्यक्रम न केवल मुख्यमंत्री के जन्मोत्सव को एक उत्सव के रूप में मनाने का एक शानदार अवसर था, बल्कि इसने भाजपा और विश्व हिंदू महासंघ के बीच गहरे समन्वय और सबका साथ सबका विकास, के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को भी प्रभावी ढंग से दर्शाया।
इस आयोजन ने उपस्थित कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया, उनमें एक नई उम्मीद जगाई, और उन्हें जनसेवा के कार्यों में और अधिक सक्रियता और उत्साह के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया विश्व हिंदू महासंघ एवं भारतीय जनता पार्टी सभी में एक जूट मिलकर एक संदेश देने का कार्य किया।

Comment List