चरका खण्ड दो मे चल रहा अवैध खनन का काला खेल

पोकलैंड मशीन से नदी का सीना छलनी कर रही मशीने

चरका खण्ड दो मे चल रहा अवैध खनन का काला खेल

ललित कुमार बाँदा

बबेरू/बांदा। बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत मर्का थाना क्षेत्र के चरका यमुना नदी में प्रशासन व पुलिस की मिली भगत से प्रतिदिन भारी पोकलैंड मशीनों से धड़ल्ले से अवैध खनन कर मोरम निकल जा रही है। यमुना नदी का सीना छलनी कर बीच जलधारा से पोकलैंड मशीनों से मोरम निकालकर अवैध खनन बालू माफियाओं के द्वारा किया जा रहा है।

प्रशासन की मिली भगत से धड़ले से माफिया एनजीटी नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए अवैध खनन कर रहे हैं। जिससे राजस्व विभाग को प्रतिदिन लाखों रुपए का चूना लगाया जा रहा है। चरका यमुना नदी खंड संख्या दो, और पांच में जमकर अवैध खनन किया जा रहा है। जो भारी भरकम पोकलैंड मशीनों से बीच नदी की जलधारा में अवैध खनन पर निकाली जा रही है। मनमानी तरीके से अवैध खनन का खेल माफिया कर रहे हैं, इन खदानों में एनजीटी नियम के दिशा निर्देशन को ताक में रखते हुए भारी पोक लैंड मशीनों की मदद से यमुना नदी की जलधारा के बीच मोरम निकाली जा रही है। वहीं मोरम निकालने के बाद ट्रैकों और ट्रैक्टरों में ओवरलोड का खेल भी धड़ले से किया जा रहा है।

जिससे ओवरलोड ट्रक और ट्रैक्टरों में मोरम लोड करने के बाद सड़कों से निकाली जा रही है। वहीं पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से बनाई गई सड़कों के ऊपर से मिट्टी डाल दी गई है। जिससे सड़कों का कुछ आता पता नहीं है, ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और धूल उड़ाने से ग्रामीण बीमार भी पड़ रहे हैं।

लेकिन माफियाओं के द्वारा धड़ल्ले से अवैध खनन कर ओवरलोड बालू ट्रैकों में व ट्रैक्टरों में लोड करके अन्य जनपदों पर भेजी जा रही है। वहीं बीच जलधारा में पोकलैंड मशीन लगाकर यमुना नदी का सीना छलनी कर मोरम निकाल रहे है। जिससे जलीय जीव जंतुओं का भी खतरा हो रहा है। वही ग्रामीणों की माने तो यमुना नदी चरका खदान संख्या 2 में दबंग माफिया जिससे गांव के लोग दहशत में भी रहते हैं। ग्रामीणों की माने तो जो अवैध खनन किया जा रहा है वह पुलिस और प्रशासन की मिली भगत से हो रहा है।

आयुध निर्माणियों का निगमीकरण किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं- अशोक सिंह Read More आयुध निर्माणियों का निगमीकरण किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं- अशोक सिंह

जिससे कई महीनो से अवैध खनन कर माफिया फल फूल रहे है। वही आज 25 मई दिन रविवार को सुबह करीब 10 बजे जानकारी देते हुए ग्रामीण ने बताया कि हम कमरे के सामने कुछ नहीं बोलेंगे क्योंकि यहां बालू माफिया दबंग हैं, अगर हमारी कोई भी फोटो या वीडियो देखेंगे तो हमारी जान माल का खतरा है। जिस तरह में देखा जा रहा है, कि ग्रामीणों में किस प्रकार का दहशत बालू माफिया का चल रहा है लेकिन पुलिस और प्रशासन की मिली भगत से धड़ल्ले से मोरम का खनन किया जा रहा है।

प्रचार वाहन को जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर कियारवाना  Read More प्रचार वाहन को जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर कियारवाना 

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel