बीडर गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला झुलसी, जिला अस्पताल रेफर

स्थानीय लोगों ने किया तड़ित चालक लगाने की मांग

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

दुद्धी कोतवाली की घटना

नितीश कुमार ( संवाददाता) 

दुद्धी / सोनभद्र-

कोतवाली क्षेत्र के बीडर गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला गम्भीर रूप से झुलस गई। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर लगभग तीन बजे तेज गरज चमक के साथ शुरू हुई बारिश के दौरान गिरे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 26 वर्षीय संध्या पटेल पत्नी संजय पटेल निवासी बीडर वार्ड 15 गंभीर रूप से झुलस गई।

IMG-20250523-WA0020(1)

झूंसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डीपी एक्ट व जानलेवा हमले समेत कई गंभीर धाराओं में वांछित 3 अभियुक्त गिरफ्तार। Read More झूंसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डीपी एक्ट व जानलेवा हमले समेत कई गंभीर धाराओं में वांछित 3 अभियुक्त गिरफ्तार।

परिजनों व ग्रामीणों की मदद से महिला को आनन फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पर भर्ती कराया गया। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।जिसके क्रम में स्थानीय लोगों ने किया जिला प्रशासन से तड़ित चालक लगाने की मांग

मऊआइमा पुलिस की तत्परता से साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति को 25 हजार रुपये मिले वापस। Read More मऊआइमा पुलिस की तत्परता से साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति को 25 हजार रुपये मिले वापस।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें