इफको फूलपुर में रन फॉर सेफ्टी’ एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन।

इसी क्रम में आज प्रातः इफको टाउनशिप घियानगर में ‘रन फॉर सेफ्टी’ का आयोजन किया गया। इस दौड़ का उद्देश्य कर्मचारियों, उनके परिजनों तथा टाउनशिप के निवासियों के बीच सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज 

इफको फूलपुर इकाई में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह (6 मार्च से 12 मार्च 2026) के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस सप्ताह का शुभारंभ 06 मार्च 2026 को इकाई प्रमुख द्वारा सुरक्षा ध्वज फहराकर तथा कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ दिलाकर किया गया। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों ने कार्यस्थल पर सुरक्षा के नियमों का पालन करने और सुरक्षित कार्य-संस्कृति को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

इसी क्रम में आज प्रातः इफको टाउनशिप घियानगर में ‘रन फॉर सेफ्टी’ का आयोजन किया गया। इस दौड़ का उद्देश्य कर्मचारियों, उनके परिजनों तथा टाउनशिप के निवासियों के बीच सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षित जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों, महिलाओं तथा युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सुरक्षा का संदेश दिया।

इसी क्रम में आज प्रातः इफको टाउनशिप घियानगर में ‘रन फॉर सेफ्टी’ का आयोजन किया गया। इस दौड़ का उद्देश्य कर्मचारियों, उनके परिजनों तथा टाउनशिप के निवासियों के बीच सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना

इसके साथ ही सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर टाउनशिप में बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय सुरक्षा एवं सुरक्षित जीवन से संबंधित था, जिसमें बच्चों ने रंगों के माध्यम से सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से नई पीढ़ी में भी सुरक्षा के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।

इफको फूलपुर में आयोजित राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के दौरान कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के लिए आगे भी विभिन्न प्रतियोगिताएं, जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे, ताकि कार्यस्थल और दैनिक जीवन में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा सके।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें