नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
उतरांव पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
कमिश्नरेट प्रयागराज के थाना उतरांव पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
स्वतंत्र प्रभात।
प्रयागराज।
कमिश्नरेट प्रयागराज के थाना उतरांव पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने शुक्रवार को अभियुक्त को उसके गांव के पास से पकड़कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार थाना उतरांव पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 46/2026, धारा 62/65(2)/115(2) भारतीय न्याय संहिता तथा 9M/10 पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में थाना उतरांव की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुनीम उर्फ अजय यादव पुत्र कमलेश कुमार निवासी ग्राम आराकलाँ थाना उतरांव कमिश्नरेट प्रयागराज के रूप में हुई है। अभियुक्त की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने उसे शुक्रवार 13 मार्च 2026 को थाना उतरांव क्षेत्र के अंतर्गत उसके निवास ग्राम आराकलाँ के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ दर्ज मुकदमे में गंभीर धाराएं लगी हैं और वह काफी समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई है।
uttar pradesh prayagraj india प्रयागराज उत्तर प्रदेश भारत prayagraj commissionerate pocso act पुलिस गिरफ्तारी Police Action पुलिस कार्रवाई Police Arrest कमिश्नरेट प्रयागराज वांछित अभियुक्त गिरफ्तार Wanted Accused Arrested पॉक्सो एक्ट उतरांव थाना Utraon Police Station मुनीम उर्फ अजय यादव Muneem alias Ajay Yadav भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita अपराध संख्या 46/2026 Crime Case 46/2026 आराकलां गांव Arakala Village

Comments