सोनभद्र में विद्युत आपूर्ति पर जिलाधिकारी सख्त सांकेतिक हड़ताल के दौरान निर्बाध बिजली सुनिश्चित करने के निर्देश

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

सोनभद्र में विद्युत आपूर्ति पर जिलाधिकारी सख्त सांकेतिक हड़ताल के दौरान निर्बाध बिजली सुनिश्चित करने के निर्देश

विद्युत व्यवस्था को सुचारू ढंग से की जाये संचालित-जिलाधिकारी

राजेश तिवारी ( क्राइम ब्यूरो) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

जिलाधिकारी बी0एन0सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग के अधिकारियों, कांन्ट्रैक्टरों व विभिन्न एजेन्सियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों व कांन्ट्रैक्टरों को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्युत आपूर्ति निर्धारित रोस्टर के अनुरूप सुनिश्चित की जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये, इसके साथ ही ट्रांसफार्मर के मरम्मत का कार्य भी निर्धारित समय अवधि में सुनिश्चित किया जाये।

IMG-20250521-WA0060

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भैंस का दूध निकाल कर पिया Read More विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भैंस का दूध निकाल कर पिया

इस दौरान विद्युत विभाग के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 से 27 मई,2025 तक विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सांकेतिक हड़ताड़ संभावित है, जिस पर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों व कान्ट्रैक्टरों को निर्देशित करते हुए कहा कि सांकेतिक हड़ताल के दौरान विद्युत आपूर्ति निर्धारित समय के अनुरूप सुनिश्चित करायी जाये और किसी प्रकार की विपरीत समस्या उत्पन्न न होने पाये, इसके लिए कांट्रैक्टर व अधिकारी सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर लें, जनपद सोनभद्र से जनपद के अलावा अन्य प्रान्तों में भी विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाती है।

दो बड़ी सीमेंट फैक्ट्रियों और बिजली परियोजना के बीच अंधेरे में अमर डम-डम गुफा, विकास की राह देख रहे श्रद्धालु Read More दो बड़ी सीमेंट फैक्ट्रियों और बिजली परियोजना के बीच अंधेरे में अमर डम-डम गुफा, विकास की राह देख रहे श्रद्धालु

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सांकेतिक हड़ताल के दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय समस्या उत्पन्न न होने पाये, इसके लिए सम्बन्धित सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर लें, सांकेतिक हड़ताल के दौरान कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिससे कि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न होने पायें, समस्या उत्पन्न होने पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र, अधिशासी अभियन्ता विद्युत अशोक कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

विंढमगंज हिंदू सम्मेलन में गूँजे भारत माता की जय के नारे, एकजुटता और गौ-सेवा का लिया संकल्प Read More विंढमगंज हिंदू सम्मेलन में गूँजे भारत माता की जय के नारे, एकजुटता और गौ-सेवा का लिया संकल्प

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

दिल्ली दंगों के बड़े साजिश मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत नहीं, अन्य पांच आरोपियों को मिली राहत दिल्ली दंगों के बड़े साजिश मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत नहीं, अन्य पांच आरोपियों को मिली राहत
नई दिल्ली,  सुप्रीम कोर्ट ने आज 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े कथित 'बड़ी साजिश' मामले में बड़ा फैसला...

Online Channel