गोरखपुर-खजनी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: 28 वर्षीय युवक की मौत, दोस्त गंभीर घायल

रुद्रपुर गांव में पसरा मातम, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

गोरखपुर ब्युरो कार्यालय (उत्तर प्रदेश)

गोरखपुर। खजनी थाना क्षेत्र के रुद्रपुर गांव निवासी  युवक रविवार देर  रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और मृतक के घर मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार रुद्रपुर निवासी नौरत्न शर्मा के पुत्र साहब शर्मा (28) अपने मित्र शनि सिंह पुत्र बबलू सिंह के साथ रविवार रात करीब 8 बजे बुलेट मोटरसाइकिल से गोरखपुर-खजनी मुख्य मार्ग पर धुवहां (छताई) के पास से गुजर रहे थे। दोनों घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सड़क पर दूर जा गिरी और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

IMG_20260308_224004

Read More घर के अंदर फंदे से लटकी मिली विवाहिता,हत्या का आरोप

हादसे में साहब शर्मा सड़क पर गिरते ही गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि शनि सिंह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे पड़े रहे। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस तथा एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने साहब शर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं शनि सिंह का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

सड़क किनारे खड़े ट्रक में लगी भीषण आग,मची अफरा तफरी  Read More सड़क किनारे खड़े ट्रक में लगी भीषण आग,मची अफरा तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के दौरान एक साइकिल सवार भी वाहन की चपेट में आ गया था, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। हालांकि उसकी साइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

महिला दिवस पर अस्मिता लीग  खेल प्रतियोगिताः सृष्टि यादव, अंशिका चौहान अक्षिता प्रथम Read More महिला दिवस पर अस्मिता लीग  खेल प्रतियोगिताः सृष्टि यादव, अंशिका चौहान अक्षिता प्रथम

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया। मां-बाप और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार साहब शर्मा मिलनसार स्वभाव के थे और गांव में सभी के प्रिय थे। उनकी असमय मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं ग्रामीणों ने इस मार्ग पर तेज रफ्तार भारी वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के कड़े इंतजाम की मांग की है।

Post Comments

Comments