सलाहुद्दीन हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो अभियुक्त गिरफ्तार
मृतक सलाउद्दीन की इंस्टाग्राम पर हुई थी महिला से दोस्ती
स्वतंत्र प्रभात
सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम तुरकौलिया की सरहद में बुधवार की सुबह एक शव मिला था। जिसकी पहचान सलाहुद्दीन पुत्र साहबुद्दीन ग्राम गुलहरिया थाना खेसरहा के रुप मे हुई तथा उसके सम्बन्ध में थाना जोगिया उदयपुर पर मु0अ0सं0 58/2025 धारा 103(1)238(बी) बीएनएस बनाम समीम पुत्र मोहब्बत अली व अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत हुआ था । घटना के पर्दाफाश के लिए एसओजी/सर्विलांस व थाना जोगिया उदयपुर की एक विशेष पुलिस टीम का गठन हुआ था। गठित टीम को मुखबिर सूचना पर चौरासी से चोरवर जाने वाले मार्ग पर घटना में शामिल 2 अभियुक्तों को एसओजी प्रभारी जीवन त्रिपाठी व प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार मिश्रा तथा पुलिस टीम लोगों द्वारा पकड़ लिया गया ।
पकड़े गए अभियुक्त धीरज पुत्र गंगाराम साकिन सियरापार थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर,सनी देवल पुत्र राम बेलास साकिन सियरापार थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर के निवासी है।पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त व अन्य लोगों से पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक सलाहुद्दीन का कुछ दिन पहले सियरापार की एक महिला लक्ष्मी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी जो महिला पहले से ही शादीशुदा थी ।
दोनों एक दूसरे से बातचीत करने व मिलने लगे थे घटना के दिन मृतक सलाहुद्दीन अपने ही गांव के एक मित्र समीम को लेकर अपनी महिला मित्र से मिलने बाइक से सियरापार आया था । सियरापार ग्राम के बाहर नदी तट बंधे के पास सलाहुद्दीन अपनी महिला मित्र से मिलने लगा तथा उसका दोस्त बाइक लेकर कुछ दूर पर उसका इंतजार कर रहा था ।
तभी महिला के गांव सियरापार के ही धीरज ,सनी देओल और कुछ अन्य लोगों ने सलाउद्दीन को उस महिला के साथ देख लिए इसके बाद यह सभी लोग सलाउद्दीन को लाठी डंडे से मौके पर ही मारने पीटने लगे इस मारपीट के दौरान सलाहुद्दीन की मौके पर ही मृत्यु हो गई यह मारपीट देखकर सलाहुद्दीन का दोस्त समीम दूर से ही बाइक लेकर मौके से भाग गया था ।


Comments