अदालत वर्मा बने अभियंता संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष, विद्युत् कर्मियों ने किया भव्य स्वागत

अभियंता संघ के पदाधिकारियों ने प्रबंधन से किया शिष्टाचार भेंट

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

विद्युत कर्मचारियों में हर्ष का माहौल

अजीत सिंह ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

ओबरा (पिपरी ) /सोनभद्र अभियंता अदालत वर्मा को अभियंता संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष (ओबरा/पिपरी क्षेत्र) निर्वाचित होने पर क्षेत्र के विद्युत् कर्मियों में हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया। अभियंता संघ के क्षेत्र सचिव और अन्य विद्युत् कर्मियों ने श्री वर्मा को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर उनका भव्य सम्मान किया।

इस अवसर पर, नवनिर्वाचित केंद्रीय उपाध्यक्ष इंजीनियर अदालत वर्मा के नेतृत्व में अभियंता संघ के पदाधिकारियों, सदस्यों और विद्युत् कर्मियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने परियोजना प्रबंधन से शिष्टाचार भेंट की। अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इंजीनियर जे.पी. कटियार ने इंजीनियर अदालत वर्मा को उनकी इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई दी।

इस भेंट के दौरान, इंजीनियर अदालत वर्मा ने विद्युत् कर्मियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर परियोजना प्रबंधन का ध्यान आकर्षित कराया। उन्होंने परियोजना प्रबंधन को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विद्युत् कर्मी पूरी निष्ठा और मनोयोग से उत्पादन में अपना योगदान देंगे।

जिलाधिकारी ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रगति की समीक्षा की Read More जिलाधिकारी ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रगति की समीक्षा की

भेंट के क्रम में, इंजीनियर अदालत वर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य रूप से महाप्रबंधक (प्रशासन) इंजीनियर निखिल चतुर्वेदी, मुख्य महाप्रबंधक इंजीनियर मधु मुख्यरैया और महाप्रबंधक (द ताप) इंजीनियर विजय बहादुर चौधरी से भी मुलाकात की।

बस्ती में स्थापित हुआ उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा खंडा साहिब, सिख समाज में उत्सव जैसा माहौल Read More बस्ती में स्थापित हुआ उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा खंडा साहिब, सिख समाज में उत्सव जैसा माहौल

इस सम्मान समारोह और शिष्टाचार भेंट के कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंजीनियर गजेंद्र कुमार, इंजीनियर कर्मेन्द्र सिंह, इंजीनियर मनोज यादव, इंजीनियर पवन तिवारी, इंजीनियर उमेश चंद्र पाण्डेय, इंजीनियर संदीप कुमार रजक, इंजीनियर मो. फैज, इंजीनियर बी.आर. पटेल, इंजीनियर रामदरश राम, इंजीनियर राम प्यारे, इंजीनियर राम ज्ञान सिंह, इंजीनियर सुभाष पटेल, इंजीनियर

विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार। Read More विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार।

दिनेश शंकर द्विवेदी, इंजीनियर शैलेश यादव, इंजीनियर आतिश पटेल, इंजीनियर रोहित राय, इंजीनियर संदीप भारती, इंजीनियर अभय कुमार, इंजीनियर राजेश पाण्डेय, इंजीनियर विष्णु देव झा, इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार सिंह, इंजीनियर विजय दत्त ध्यानी, प्रशांत उपाध्याय, महबूब अहमद, विजय सिंह समेत कई अभियंता और विद्युत् कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और उन्होंने इंजीनियर अदालत वर्मा को अपनी शुभकामनाएं दीं।

About The Author

Post Comments

Comments