एक देश एक वोट का महाविधालय मे प्रबुद्ध समागम।
मनकापुर गोंडा :माँ गायत्री रामसुख महाविद्यालय, मसकनवा (गोंडा) में “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित प्रबुद्ध महाविद्यालय समागम का आयोजन भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अभियानात्मक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ‘एडवोकेट’ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा सम्मिलित रहे ।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक प्रभात वर्मा ने कहा कि “एक राष्ट्र, एक चुनाव” भारतीय लोकतंत्र को सुदृढ़, पारदर्शी एवं परिणामोन्मुख बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। यह पहल न केवल समय और संसाधनों की बचत करेगी, बल्कि शासन की निरंतरता एवं विकास कार्यों में तीव्रता भी सुनिश्चित करेगी।
इस अवसर पर विद्याभूषण द्विवेदी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष कमलेश पांडेय सांसद प्रतिनिधि,अनिल कुमार पासवान , ब्लॉक प्रमुख छपिया, वैभव सिंह , आनन्द पांडेय , पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र नाथ पांडेय , मंडल अध्यक्ष भवनजोत अरुण प्रकाश शुक्ला , मंडल अध्यक्ष केशव नगर मधूप सिंह , मंडल अध्यक्ष छपिया रामचंद्र वर्मा , मंडल अध्यक्ष मसकनवा श्रीमती राधिका देवी , किसान मोर्चा जिला मंत्री बिंदेश्वरी वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रोहित भारती , किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजय दत्त सिंह , मंडल उपाध्यक्ष जगन्नाथ चौबे , मंडल महामंत्री मसकनवा राजन सिंह , प्रधान छपिया जंक्शन तिवारी, प्रधान भावाजिदपुर बाबू लाल वर्मा , प्रधान सैजलपुर सोनू पांडे य, प्रधान ककरवटा श्याम नारायण वर्मा , समाजसेवी विक्की मिश्रा, गन्ना चेयरमैन पप्पू मोर्य सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्त्ता एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं व छात्रों ने “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर जागरूकता प्राप्त की और इस लोकतांत्रिक सुधार के समर्थन में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।यह आयोजन भारतीय लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
05 Dec 2025
05 Dec 2025
05 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
05 Dec 2025 17:12:26
Kal Ka Mausam: उत्तर भारत के कई शहर इन दिनों कड़ाके की ठंड और शीत लहर की चपेट में हैं।...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List