रंग बरसे’ पर झूमे ग्रामीण, परंपरागत अंदाज में मनाई गई होली

अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली/क्योलड़िया- क्षेत्र में होली का पर्व परंपरागत ढंग से हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। होली का पर्व शांतिपूर्वक मनाया गया रंगों का त्योहार होली पर पुलिस ने कड़ी मशक्कत करने के बाद सकुशलसपन्न हुआ इसके लिए पुलिस ने सुवह  पैनी नजर रखीइससे ही गांव की गलियों में रंग और गुलाल उड़ता नजर आया। युवाओं और बुजुर्गों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।
 
दोपहर बाद होली मिलन कार्यक्रमों का दौर शुरू हुआ, जहां डीजे पर बज रहे मशहूर गीत रंग बरसे भीगे चुनर वाली पर ग्रामीण जमकर थिरके। गीत की धुन पर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।  जगह-जगह लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर गले मिलकर भाईचारे का संदेश दिया। इस मौके पर रविंद्र गंगवार, सुमित वर्मा,वेदपाल एडवोकेट,सोमपाल मौर्य,बिक्रम सिंह,सोमपाल गंगवार,प्रेम पाल कश्यप,राधा कृष्ण उर्फ पप्पू,बंटू कोटेदार,कपिल गंगवार,सोनू पटेल,सोमपाल फौजी, प्रवेंद्र गंगवार,नरेश,भूरे,ललित, वीरेंद्र,लवलेश, मोहित कुमार,गौरव, गंगवार,नंदू,आकाश।

About The Author

Post Comments

Comments