नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
सिद्धार्थनगर : प्रेम प्रसंग में हुई युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
आरोपी ने इस बात की जानकारी उसने घर पर दी। जिसके बाद लड़की को परिजनों ने डांट-फटकार लगाई।
स्वतंत्र प्रभात संवाददातासिद्धार्थनगर,
जिले के जोगिया कोतवाली क्षेत्र के नादेपार चौराहे पर युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया हैं । आरोपी ने मृतक को अपने मामा की बेटी से बात करते देखा लिया था। जिससे नाराज होकर उसने युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया हैं,
मंगलवार की शाम नादेपार चौराहे निवासी शुभम उर्फ शिवम पुत्र सबलू अपनी दुकान के लिए कपड़ा लेने कार से चौराहे पर पहुंचा था। इसी दौरान वहां मौजूद प्रिंस वर्मा ने उसकी कार रोक ली और कार के साइड का शीशा तोड़ दिया। इस दौरान दोनों में कहासुनी होने लगी। जैसे ही शिवम कार से बाहर निकला, आरोपी ने अचानक चाकू से उसके गले पर हमला कर दिया। हमला इतना तेज था कि शिवम गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने घायल शिवम को पास के मेडिकल स्टोर पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे । लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी प्रिंस वर्मा ने बताया कि वह अपने मामा पवन वर्मा के घर शादी समारोह में शामिल होने दिल्ली से गांव आया था। एक दिन पहले उसने शिवम को अपने मामा की बेटी के साथ अंधेरे में बन रहे एक मकान के पास काफी देर तक बात करते देखा था। जिससे वह नाराज हो गया था।
आरोपी ने इस बात की जानकारी उसने घर पर दी। जिसके बाद लड़की को परिजनों ने डांट-फटकार लगाई। इस मामले में शिवम के घरवालों से भी शिकायत की गई। आरोपी को शक था कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा है। पुलिस जांच में सामने आया कि 9 मार्च को आरोपी के मामा के बेटे विनय की मेहंदी की रस्म थी। उसी कार्यक्रम के दौरान शिवम और प्रिंस के बीच कहासुनी हो गई थी। उस समय मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था, लेकिन आरोपी के मन में गुस्सा बना रहा।
पहले से बना लिया था हत्या का प्लान पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसी दिन से उसने शिवम को सबक सिखाने की ठान ली थी। 10 मार्च की शाम जब शिवम कार से घर के पास पहुंचा तो उसने मौका देखकर उसकी गाड़ी रोक ली। पहले कार साइड शीश तोड़ा ताकि शिवम बाहर निकले और जैसे ही वह कार से उतरा, आरोपी ने चाकू से उसके गले पर हमला कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक के पिता सबलू की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को जोगिया थाना कोतवाली क्षेत्र के सूपा बक्शी मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायलय में पेश किया।
uttar pradesh crime news युवक की हत्या आरोपी गिरफ्तार accused arrested उत्तर प्रदेश अपराध समाचार Police Action पुलिस कार्रवाई Siddharthnagar Breaking News सिद्धार्थनगर हत्या कांड Siddharthnagar Murder Case प्रेम प्रसंग हत्या मामला Love Affair Murder Case जोगिया कोतवाली पुलिस Jogia Police Station Youth Murder Case चाकू से हमला Knife Attack पुलिस खुलासा Police Disclosure हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद Murder Weapon Recovered सिद्धार्थनगर क्राइम न्यूज Siddharthnagar Crime News ताजा खबर सिद्धार्थनगर आपसी विवाद हत्या Dispute Murder Case.

Comments