हरिद्धार  के राजा  पहलवान ने  चंडीगढ़ के श्यामू पहलवान को दिखाया आसमान

पंजाब के विक्की पहलवान व आगरा के सूरज पहलवान के बीच मुकाबला हुआ

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम शोहरतगढ़ के मैदान में दो दिवसीय आयोजित अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल के दूसरे अंतिम दिन मंगलवार को चंडीगढ़ के श्यामू पहलवान व हरिद्वार के राजा पहलवान के बीच महा मुकाबला हुआ। दोनो पहलवान कुश्ती के कई दावं पेच की कुश्ती खेल प्रेमियों को देखने को मिला। राजा पहलवान ने श्यामू पहलवान को कलाजंग दाव मारकर चित कर दिया। इसी तरह पंजाब के विक्की पहलवान व आगरा के सूरज पहलवान के बीच मुकाबला हुआ।
 
इस मुकाबले में विक्की ने सूरज को धोबी पछाड़ दाव मारकर पराजित किया।   भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने  दूसरे दिन का कुश्ती का शुभारंभ किया। कहा कि कुश्ती केवल एक खेल नहीं, बल्कि हमारी प्राचीन परंपरा और अनुशासन का प्रतीक है। आज के युवा पहलवानों को देखकर लगता है कि भारत का भविष्य ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर और भी उज्ज्वल है।
 
इस दौरान सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि सरकार और खेल संघों से ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाओं वाली खेल अकादमियां खोलने की भी अपील की ताकि मिट्टी से निकलकर पहलवान मैट पर भी अपना दम खम और दांव पेंच बखूबी दिखा सकते है । इस दौरान डीएम शिवशरणप्पा जी एन, योगेंद्र प्रताप सिंह, सन्तोष पासवान, पंकज चौवे, रवि अग्रवाल, रमेश त्रिपाठी, शिवाकांत त्रिपाठी, संजय दुबे, संजय पाण्डेय, संदीप पासवान रिजवान अहमद, रोशन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार