सिद्धार्थनगर में होली विवाद में एक और पुलिसकर्मी  लाइन हाजिर

सिपाही श्रवण कुमार को भी लाइन हाज़िर कर दिया है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। जिले के  गोल्हौरा थाना में दूसरे समुदाय पर रंग फेंकने के आरोपियों को पकड़ कर थाने पर ले जा पिटाई के मामले में एक नायब दरोगा सुधीर राय व पुलिस कर्मी  जितेंद्र सिंह  को एसएसपी ने बुधवार रात को  ही लाइन हाजिर कर दिया था। गुरुवार देर रात  सिपाही श्रवण कुमार को भी लाइन हाज़िर कर दिया गया है।

सेहरी चौराहे पर  रंग डालने को लेकर होली के दिन दो समुदाय के लोगों के कुछ लोग आपस में भिड़ गये थे। पुलिस दोनों पक्षों को पकड़ कर थाने ले गई थी। आरोप है कि रंग डालने वाले पक्ष को लाठियों ने पीटा था इससे काफी चोट आई थी। गुरुवार को दिन में ही एसपी डॉ अभिषेक महाजन ने नायब दरोगा सुधीर कुमार राय और एक सिपाही को लाइन हाज़िर कर दिया था।देर रात एक और सिपाही श्रवण कुमार को भी लाइन हाज़िर कर दिया है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार