युवक की हत्या का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार व हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद
सूचना मिलने पर वादी अपने अन्य पड़ोसियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जहां वादी के भाई का शव पड़ा हुआ मिला तथा मौके पर पुलिस पहले से ही मौजूद थी।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
प्रतापगढ़।
सोमवार को वादी निवासी ग्राम अचलपुर कादीपुर थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ के भाई को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना वादी के गांव के चाचा को मोबाइल फोन के माध्यम से प्राप्त हुई।
सूचना मिलने पर वादी अपने अन्य पड़ोसियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जहां वादी के भाई का शव पड़ा हुआ मिला तथा मौके पर पुलिस पहले से ही मौजूद थी। प्रथम दृष्टया अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सुनियोजित ढंग से हत्या किया जाना प्रतीत होता है। इस संबंध में थाना दिलीपपुर पर मु0अ0सं0 46/26 धारा 103 (1) बीएनएस बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया गया।थाना प्रभारी दिलीपपुर बलराम सिंह मय हमराह व स्वॉट टीम प्रभारी उप निरीक्षक अमित कुमार चौरसिया द्वारा वांछित अभियुक्त की तलाश में थाना दिलीप पुर से संबंधित एक अभियुक्त सद्दाम पुत्र स्व0 शान मोहम्मद निवासी ग्राम अचलपुर कादीपुर थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 28 वर्ष को घटना में प्रयुक्त पिस्टल 32 बोर व एक जिंदा कारतूस के साथ थाना क्षेत्रान्तर्गत चौखड़ा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।
uttar pradesh crime news आरोपी गिरफ्तार accused arrested police investigation उत्तर प्रदेश अपराध समाचार Police Action पुलिस जांच पुलिस कार्रवाई Murder Case Solved गोली मारकर हत्या Illegal Pistol Recovered जिंदा कारतूस बरामद प्रतापगढ़ हत्या कांड Pratapgarh Murder Case Shooting Murder Case दिलीपपुर थाना पुलिस Dilippur Police Station अवैध पिस्टल बरामद प्रतापगढ़ क्राइम न्यूज Pratapgarh Crime News अचलपुर कादीपुर गांव Achalpur Kadipur Village स्वॉट टीम कार्रवाई SWAT Team Action Live Cartridge Recovered हत्या का खुलासा ताजा खबर प्रतापगढ़ Pratapgarh Breaking News.

Comments